Aaj Ka Mausam: मौसम का मिजाज आज भी सर्द ठंड का प्रकोप प्रचंड, 4 डिग्री पहुंचा राजधानी दिल्ली का तापमान

नेशनलAaj Ka Mausam: मौसम का मिजाज आज भी सर्द ठंड का प्रकोप...

Date:

नई दिल्ली। आज शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज सर्द है। उत्तर भारत के पूरे मैदानी इलाकों में हाड़ कंपा देने वाले ठंड जारी है। मौसम विभाग की मानें तो लोगों को ठंड से राहत की उम्मीद नहीं हैं। अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज और तल्ख हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर शीतलहर चलेगी। राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान गिरकर चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

ठंड और घने कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त

पहाड़ों से चली हवाओं के कारण उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ रही है। पिछले कुछ दिनों से शीतलहर भी असर दिखा रही हैं। ठंड का आलम यह है कि लोग घर में कैद रहने को मजबूर हैं। गलन भरी भीषण ठंड के साथ घने कोहरे ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।

कोल्ड-डे कंडीशन जारी

अगले तीन से चार दिनों के दौरान मैदानी इलाकों में घने कोहरे, शीतलहर और कोल्ड-डे रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने कई जगहों के लिए रेड और ऑरेंड अलर्ट भी जारी किया है।

इन राज्यों में ठंड का प्रकोप

दिल्ली-एनसीआर सहित हिमाचल,जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, समेत कई इलाकों में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। जिससे लोग बेहाल है। धुंध और कहरे ने भी लोगों को मुसीबत बढ़ाई है। धुंध और कोहरे की वजह से कई जिलों में आज सुबह विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच गई। जिससे आम जन-जीवन के साथ यातायात प्रभावित हुआ। कोहरे की मार सबसे ज्यादा लंबी दूरी की ट्रेनों पर पड़ रहा है। ट्रेनें भी लेट हो रही है।

पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी मुश्किल

इन सबके बीच उत्तराखंड, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर बर्फबारी से लोगों की मुश्किल बढ़ी है। कई जगहों पर तापमान गिरकर शून्य से नीचे पहुंच चुका है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...