यूपी में पहले दिन की यात्रा खत्म, बागपत से दिल्ली वापस लौटे राहुल, कल सुबह 6 बजे शुरू होगी भारत जोड़ो यात्रा

नेशनलयूपी में पहले दिन की यात्रा खत्म, बागपत से दिल्ली वापस लौटे...

Date:

नई दिल्ली। यूपी में आज भारत जोड़ो यात्रा का पहला दिन खत्म हो गया। राहुल बागपत पहुँचे और फिर उसके बाद शाम को दिल्ली वापसी कर ली। अब कल सुबह 6 बजे यात्रा बागपत से शुरू होगी।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली में आने के दौरान सुरक्षा पर उठ रहे है। सवालों के चलते यात्रा शुरू होने से पहले आज इसका असर दिखाई दिया। भारत जोड़ो यात्रा यमुना बाजार हनुमान मंदिर से शुरू हुई। उसके लिए सुरक्षा के बहुत जबरदस्त इंतजाम दिखाई दिए। राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में नेशनल कांफ्रेंस के नेता और जे एंड के के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला शामिल हुए।

उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी की पहले दिन की यात्रा शाम को खत्म हो गई। राहुल गांधी बागपत से दिल्ली वापस लौटे। अब कल बागपत मवी कला से सुबह6 बजे यात्रा की शुरुआत होगी।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान प्रियंका गांधी ने भी संबोधित किया। प्रियंका गांधी ने राहुल की ओर देखते हुए कहा, मेरे भाई इधर देखो.. सबसे अधिक गर्व तुम पर है। तुम योद्धा हो। उन्होंने कहा कि सरकार ने सभी शक्तियों का उपयोग कर राहुल गांधी की छवि खराब करने की खूब कोशिश की। लेकिन राहुल गांधी एक योद्धा हैं और वह सच के रास्ते से नहीं डिगेंगे।

प्रियंका ने कहा कि राहुल को ठंड इसलिए नहीं लगती है कि उन्होंने सच की चादर ओढ़ी है। प्रियंका ने कहा कि अंबानी-अडानी ने करोड़ों रुपये खर्च कर नेता और मीडिया हाउस खरीद लिया। लेकिन तुम्हें कोई नही खरीद सका और न कोई कभी खरीद पाएंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...