मेडिकल कॉलेज से फरार हुआ कोरोना संक्रमित, हड़कंप

मेरठ रीजनमेडिकल कॉलेज से फरार हुआ कोरोना संक्रमित, हड़कंप

Date:


मेडिकल कॉलेज से फरार हुआ कोरोना संक्रमित, हड़कंप

कोरोना मरीज के भाग निकलने से  कोविड वार्ड में मचा हड़कंप
मरीज न मिलने पर अस्परताल प्रबंधन को सता रहा कार्रवाई का डर

मेरठ। उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ के मेडिकल कॉलेज में एक बार फिर से स्टाफ की लापरवाही का मामला सामने आ रहा है। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज से रविवार को एक कोरोना संक्रमित फरार हो गया है। कोरोना वार्ड से मरीज के फरार हो जाने से मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मचा हुआ है और चारो ओर मरीज की तलाश की जा रही है। हालांकि  कोविड वार्ड प्रबंधन की ओर से इस मामले को किसी प्रकार छिपाये जाने का प्रयास किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार मेरठ के एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में भर्ती एक मरीज स्टाफ की आंख में धूल झोंक कर फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही अधिकारियों से लेकर स्टाफ तक में हड़कंप मच गया। हाल ही में कोरोना वार्ड में भर्ती एक मरीज की मौत हो जाने के बाद भी उसके परिजनों को मरीज की हालत के बारे में अपडेट देने और मरीज संतोष का अज्ञात में अंतिम संस्कार किए जाने के मामले में कड़ी कार्रवाई का सामना कर रहे मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के होश उड़ गए। बताया गया कि कोरोना वार्ड के स्टाफ सहित अधिकारी भी फरार कोरोना संक्रमित को ढूंढने में जुटे हुए हैं। हालांकि अस्पताल प्रबंधन का प्रयास है कि किसी प्रकार फरार मरीज को चुपचाप वापस लाकर भर्ती करा दिया जाए और इस मामले की जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को खबर ना हो। अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस खबर की ओर कोई पुष्टि अभी तक नहीं की गई है। मगर सूत्रों की माने तो अस्पताल प्रबंधन को आशंका है कि अगर फरार मरीज को वापस लाने में सफलता नहीं मिल पाई तो उनके ऊपर भी कड़ी कार्रवाई हो सकती है। इसलिये फरार मरीज को गुपचुप तरीके से तलाश किया जा रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...