देश में असाध्य बीमारियों से जूझ रहे रोगियों के लिए एक राहत भरी खबर है, क्योंकि आयुर्वेद, नेचुरोपैथी और इंटीग्रेटेड साइंस के इंस्टीट्यूट, हिम्स मेरठ में जीरो वोल्ट थेरेपी लॉन्च की है. बता दें कि हाल ही में HIMS ने एशिया का सबसे बड़ा एक हज़ार बेड वाला आयुर्वेद, नेचुरोपैथी और इंटीग्रेटेड साइंस के इंस्टीट्यूट शुरू किया है, अब इस नयी थिरेपी से किडनी फेल्योर, लीवर फेल्योर, मधुमेह, ब्लड प्रेशर, डिप्रेशन और दूसरी गंभीर बीमारियों का इलाज संभव हुआ है.
क्या है जीरो वाल्ट थेरेपी
जीरो वोल्ट थेरेपी एक ऐसी तकनीक है जो की अर्थिंग के द्वारा शरीर की नकारात्मक ऊर्जा को निकाल कर, उसको सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है, जिससे शरीर की सेल्फ हीलिंग क्षमता बढ़ती है। इस थेरेपी के द्वारा हिम्स की टीम असाध्य बीमारियों से जूझ रहे रोगियों को जल्द ही रिकवर कर उन्हे रोग मुक्त बनाने का काम कर रही है। इस मौके पर डॉक्टर बीआरसी ने अपनी किताब “क्योर @ जीरो वोल्ट” का लॉन्च भी हिम्स मेरठ में किया।
गंभीर बीमारियों का इलाज संभव
डॉक्टर बिस्वरूप रॉय चौधरी ने जीरो वोल्ट थेरेपी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जीरो वोल्ट थेरेपी के द्वारा बहुत सी गंभीर बीमारियों का इलाज संभव है। हमारे शरीर के अंदर एलेक्ट्रो मैग्नेटिक वेव्स होती हैं और इन वेव्स की वोल्टेज अगर 0 कर दी जाए तो काफी सारी बीमारियाँ ठीक हो सकती हैं। हम जीरो वोल्ट थेरेपी के द्वारा एक रोगी को पृथ्वी और प्रकृति से जोड़ते है जिससे उनके शरीर की नाकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है व पृथ्वी उनको सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है। इसी सकारात्मक ऊर्जा और पृथ्वी की वोल्टेज के द्वारा रोगियों का इलाज सफलतापूर्वक हो पाता है।
उपचार को देश भर में सभी के लिए सुलभ बनाना उद्देश्य
वहीँ मेडिटेशन गुरु आचार्य मनीष ने कहा कि “कई किडनी फेल के रोगियों का बेहतर स्वास्थ्य इस बात का जीता जागता सबूत है की जीरो वोल्ट थेरेपी काम करती है। हमारा उद्देश्य इस तरह के उपचार को देश भर में सभी के लिए सुलभ बनाना है और हम इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।” आचार्य ने कहा कि हिम्स मेरठ सिर्फ एक अस्पताल नही है। यह एक ऐसी जगह है जहां आप अपने पूरे परिवार के साथ आ सकते है और खुद को पृथ्वी और प्रकृति के साथ जोड़ कर खुद को पूरी तरह स्वस्थ बना सकते है। यहां आप थोड़े दिनों के समय में ही पंचकर्म, नेचुरोपैथी, संतुलित आहार, योग, व्यायाम, जीरो वोल्ट थेरेपी और पोस्चुरल थेरेपी के माध्यम से अपनी जीवनशैली को बदल सकते है और खुद को तंदुरुस्त बना सकते है। आज के तनाव भरे जीवन में अगर आप अपने शरीर और मन को डिटॉक्स करना चाहते है तो आप हिम्स मेरठ ज़रूर आना चाहिए।” आचार्य जी ने पूरे भारत में “शुद्धि” के नाम से 100 से अधिक आयुर्वेदिक क्लिनिक भी खोले हुए है।
देश के कई शहरों में हैं हिम्स शुद्धि आयुर्वेद सेंटर
बता दें कि हिम्स शुद्धि आयुर्वेद के सेंटर भारत के कई अन्य शहरों में भी स्थापित किए गए हैं, जैसे कि चंडीगढ़, लखनऊ, नवी मुंबई, थाने, संगरूर, भागलपुर, गुरुग्राम, लुधियाना, अमृतसर, दिल्ली और गोवा। देश भर के इन केंद्रों में 200 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

