आप नए साल की पार्टी घर पर करने जा रहे हैं, तो इन खास रेसिपीज से न्यू ईयर हाउस पार्टी में धमाल मचा दे। सब आपकी तारीफ करेंगे।
रेशमी टिक्का
इसे बनाने के लिए आपको चिकन, दही, मसाले और नींबू चाहिए। आप चिकन के टुकड़ों को इन मिश्रण में मैरीनेट कर लें। इसके बाद तेल में डीप फ्राई कर लें।
वेज मंचूरियन
इसे बनाने के लिए सब्जियों को मिक्स कर बॉल्स बना लें और कॉर्न फ्लोर की मदद से ग्रेवी तैयार कर लें। आप वेज मंचूरियन को फ्राइड राइस के साथ सर्व कर सकते हैं।
सूजी-चीज टोस्ट
इसके लिए किसी बाउल में सूजी लें। इसमें बारीक कटा प्याज-टमाटर, चीज और नमक डाले, इसे ब्रेड पर लगाएं। ओवन की ट्रे को बटर से ग्रीस करें और इस पर सारी ब्रेड को एक के बाद एक रख दें। 15 मीनट बाद ओवन से निकालें, तैयार है सूजी-चीज टोस्ट।
चीजी बॉल्स
आप उबले आलू में मनचाही सब्जियां और मसाले मिक्स कर बॉल्स तैयार कर लें औऱ इन बॉल्स के बीच में पनीर का टुकड़ा रख दें। इन्हें घी या तेल में फ्राई कर लें। ये पार्टी के लिए बेस्ट स्नैक्स आइटम हो सकता है।