Cancer Myths: कैंसर से जुड़े इन मिथ्स पर न करें विश्वास!

लाइफस्टाइलCancer Myths: कैंसर से जुड़े इन मिथ्स पर न करें विश्वास!

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Cancer Myths: कैंसर एक ऐसी जानलेवा बीमारी है, जिससे हर व्यक्ति डर जाता है। इसके बारे में आपको सही जानकारी होना बेहद जरुरी है, लोग भ्रमित हो जाते है जिसके कारण उन्हें ज्यादा परेशान होना पड़ता है। गलत धारणाएं पर विश्वास न करे और सच्चाई के बारे में जानने की कोशिश करे। बता दे, समय पर सही ट्रीटमेंट मिलने से कैंसर जैसी बीमारी से लड़ा जा सकता है। इसलिए इसके बारे में जानकरी होना बेहद जरुरी है।

कैंसर से जुड़े मिथ्स (Cancer Myths)

इंटरनेट की दुनिया में किस चीज के बारे में जानकारी निकालना काफी आसान है, लेकिन जरुरी नहीं की हर जानकारी सही हो। इसमें से कुछ हैं भ्रामक या गलत भी हो सकती है। इसलिए आज हम आपको कैंसर से जुड़े 4 मिथ्स के बारे में बताएंगे।

चीनी

Cancer Myths

लोगो का कहना है की चीनी का सेवन कैंसर बिगड़ देता है, ये बात बिकुल सच नहीं है। शोध से पता चला है कि कैंसर सेल्स सामान्य सेल्स की तुलना में अधिक चीनी का उपभोग करता है, लेकिन कोई भी अध्ययन में ये नहीं लिखा है की चीनी खाने से कैंसर बिगड़ जाएगा। लोग इस डर से चीनी खाना बंद कर देते हैं, बता दे , अधिक चीनी खाने से मोटापा बढ़ सकता है। ये तो आप जानते ही है की मोटापा कई प्रकार के कैंसर के विकास के बढ़ते जोखिम को बढ़ा सकता है।

फ़ोन

Cancer Myths

एक अजीब सी कॉमन मिथ है, जिसे लोग सच मानते है की फ़ोन के कारण कैंसर होता है। लेकिन वास्तव में यह सच नहीं है, ऐसा किसी भी अध्ययन में साबित नहीं हुआ है। बता दे, कैंसर का मुख्य कारण जेनेटिक म्यूटेशन होता है।

फूड्स

Cancer Myths

लोग मानते है की ब्लूबेरी, चुकंदर, ब्रोकली, लहसुन और ग्रीन टी को कैंसर से बचने में मदद करते है। हाँ, ये आपकी हेल्थ के लिए अच्छे हैं और कैंसर के खिलाफ लड़ने में मदद कर सकते है। लेकिन ये जरुरी नहीं की इन फूड्स का सेवन करने से आपको कैंसर नहीं होगा। कैंसर हर व्यक्ति में अलग तरह से प्रतिक्रिया करता है, ऐसा कोई एक फूड नहीं है जो कैंसर से शत प्रतिशत सुरक्षा कर सके।

छूने से फैलता है कैंसर

Cancer Myths

यह एकदम भ्रामक बात है, इस पर लोग विश्वास कर लेते हैं। कोई व्यक्ति कैंसर से पीड़ित है तो उसके छूने से कैंसर नहीं फैलता है। हालांकि, कुछ कैंसर ऐसे होते हैं जो कि विभिन्न प्रकार के वायरस से फैलते हैं, जैसे की सर्विकल, लिवर और पेट का कैंसर। cancer.gov के अनुसार यह सिर्फ टिशू ट्रांसप्लांटेशन के में ही संभव है।

ध्यान रखे बिना पूरी जानकारी के किस भी बात पर विश्वास नहीं करना चाहिए। पहले पूरी जानकारी ले और तभी अपनी राय बनाएं।

(Image/Pixabay)

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related