जानलेवा कोरोना ने छीन ली 14 मरीजों की जिंदगी

मेरठ रीजनजानलेवा कोरोना ने छीन ली 14 मरीजों की जिंदगी

Date:


जानलेवा कोरोना ने छीन ली 14 मरीजों की जिंदगी

मेरठ में गुरुवार को मिले 163 नये कोरोना संक्रमित

मेरठ। जनपद मेरठ में जानलेवा कोरोना लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रहा है। गुरुवार को 14 कोरोना मरीजों ने जान गंवा दी। हालांकि कोरोना संक्रमण में गिरावट आती जा रही है और आज 163 नये कोरोना मरीज मिले हैं।

गुरुवार को मेरठ जिले में 163 नये कोरोना संक्रमित मिलने के साथ कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 68578 हो गया है। जिले में कोरोना एक्टिव केस अब 3995 हो गये हैं। आज 349 लोगों को विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किये जाने के बाद कोरोना को मात देने वालो का आंकड़ा 63789 हो गया है। वहीं आज 14 कोरोना संक्रमितों की मौत हो जाने से संक्रमण के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 794 हो गयी है। (आंकड़ों का स्रोतः कोविड19इंडिया.ओआरजी)


संक्रमण कम होते ही लोग हो रहे लापरवाह

जिले में कोरोना संक्रमण कम होने के साथ लोगों में बीमारी का खौफ कम होता जा रहा है। गुरुवार को सड़कों पर वाहनों की भीड़ थी तो बाजारों में ग्राहक उमडे़ हुए थे। यह हाल तो तब है जब मेरठ मेें लाॅकडाउन लगा हुआ है। लेकिन लोगों की बेफिक्री देखकर तो यही लग रहा है कि लाॅकडाउन खुलते ही लोग कोविड गाइडलाइन को भी भूल जायेंगे। यदि ऐसा हुआ तो पहली लहर के बाद की गयी गलती को हम फिर से दोहरायेंगे और संक्रमण के वापस लौटने की आशंका बनी रहेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related