जिला अस्पताल में लग रही है वैक्सीन लगवाने वालों की भीड़
मेरठ। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये कोरोना का टीका लगवाने के लिये युवाओं में उत्साह दिख रहा है। मेरठ के पीएल शर्मा जिला चिकित्सालय में बनाये गये कोरोेना वैक्सीनेशन सेंटर पर युवाओं की खासी भीड़ है। शुक्रवार सुबह से ही वैक्सीन लगवाने के लिये कतारों में लग गये थे। व्यवस्था अच्छी होने के कारण टीकाकरण शुरू होने के बाद ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा।
कोरोना वैक्सीन लगवाने आये युवाओं का कहना था कि पहली बार कोरोना का टीका लगवाते हुए थोड़ी घबराहट हो रही थी। मगर वैक्सीन कब में लग गयी पता ही नहीं चला। युवाओं का कहना था कि कोरोेना से बचाव के लिये वैक्सीन लगवाना बेहद जरूरी है। अब खुद वैक्सीन लगवाने के बाद वह और लोगों को भी जल्द से जल्द टीका लगवाने को प्रेरित करेंगे।
वैक्सीन और टीकाकरण केंद्र बढ़ाने की आवश्यकता
कोरोना की वैक्सीन लगवाने के लिये जिस प्रकार युवा उत्साह दिखा रहे हैं उसे देखते हुए सरकार को वैक्सीन की संख्या और टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता है। ताकि अधिक से अधिक युवा कोरोना का टीका लगवा कर अपना जीवन सुरक्षित कर सकें। क्योंकि युवा वैक्सीन लगवाना चाहते हैं मगर स्लाॅट न मिल पाने के कारण टीका नहीं लगवा पाते। वैक्सीन की संख्या बढ़ेगी तो स्लाॅट मिलने में आसानी होगी।
Read also: 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द करने पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई सोमवार तक टली

