Meerut : तेज आंधी के साथ हुई बारिश, बदला मौसम का मिजाज

मेरठ रीजनMeerut : तेज आंधी के साथ हुई बारिश, बदला मौसम का मिजाज

Date:


Meerut : तेज आंधी के साथ हुई बारिश, बदला मौसम का मिजाज

तापमान में आई गिरावट, गर्मी से परेशान लोगों को मिली राहत

मेरठ। देर रात तेज आंधी के साथ आयी बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। गुरुवार को दिन भर भीषण गर्मी सहन करने को मजबूर हुए लोगों को राहत मिली और तापमान में भी गिरावट आ गयी। वहीं तेज आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ गिरने की सूचना भी मिली है। वहीं आंधी शुरू होते ही बिजली गायब होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

गुरुवार को दिन भर भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल किये रखा। पसीने में तर-बतर लोग आसमान पर बादल छाने का इंतजार करते दिखे। मौसम विभाग ने बुधवार को बारिश होने की संभावना जताई थी मगर आसमान पर छाये बादल बरसे बिना ही चले गये।

गुरुवार रात 11 बजे अचानक चली तेज आंधी अपने साथ बादलों को भी लेकर आयी। बारिश के कारण मौसम में बदलाव आया और लोगों को गर्मी से निजात मिली। हालांकि तेज आंधी के कारण गिरे पेड़ कई इलाकों की बिजली गुल कर गये। लेकिन तापमान में गिरावट आने से लोगों ने राहत की सांस ली है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...