विद्या ग्लोबल स्कूल में ऑनलाइन योग दिवस मनाया

मेरठ रीजनविद्या ग्लोबल स्कूल में ऑनलाइन योग दिवस मनाया

Date:


विद्या ग्लोबल स्कूल में ऑनलाइन योग दिवस मनाया

विद्यार्थियों व शिक्षकों ने योग को अपने जीवन में अपनाने का लिया संकल्प

मेरठ। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्या ग्लोबल स्कूल में ऑनलाइन योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में आयोजित विशेष सभा में विद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं विद्यार्थी शामित हुए। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का महत्व बताने हेतु एवं योग को जीवन में अपनाने हेतु बच्चों को एक प्रेरणादायी वीडियो दिखाई गयी। विद्यालय के शारीरिक शिक्षा के अध्यापक श्री हर्षित रघुवंशी ने सभी बच्चों को योग करने से मिलने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभ के बारे में बताया तथा बच्चों को अनेक योगासनों का अभ्यास करवाया। बच्चों ने भी अत्यंत उत्साह के साथ भाग लिया एवं योगासन किए।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विनीत सूद ने बच्चों को जीवन में योग अपनाने के लिये प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि योग भारतीय परम्परा का एक अमूल्य उपहार है और यह मानसिक और शारीरिक एकता का प्रतीक है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के बारे में बताते हुये उन्होंने कहा कि 21 जून का विशेष महत्व है। यह वर्ष का सबसे लम्बा दिन होता है इसलिये इसको योग दिवस के रूप में चुना गया। क्योंकि योग को अपनाने से व्यक्ति भी दीर्घायु हेता है। सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं बच्चों ने योग को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...