दोमुंहे बालों की समस्या एलोवेरा जेल से करे दूर 

Scribbled Underline

कुछ प्राकृतिक चीजों जैसे की ऐलोवेरा जेल से बालों को सेहतमंद बना सकती है। खासकर दोमुंहे बालों की समस्या है तो इससे आपको जल्द ही निजात मिल जाएगा।

एलोवेरा जेल और नारियल तेल

एलोवेरा जेल में नारियल का तेल मिक्‍स कर स्‍कैल्‍प से लेकर बालों की लेंथ तक लगाए, फिर टॉवल को गर्म पानी में डिप कर उसे बालों को कुछ देर बांध लें। 10 मिनट बाद शैंपू से वॉश कर सकती हैं। हफ्ते में एक बार करने से दोमुंहे बालों की समस्‍या कम हो जाएगी।

एलोवेरा जेल और शहद

बाउल में एलोवेरा जेल, शहद और विटामिन-ई कैप्‍सूल लें और मिक्‍स करें। फिर इन्हे बालों में अच्‍छी तरह से लगाएं, इसे 30 से 40 मिनट तक रखे फिर शैंपू से वॉश कर लें। इसे भी हफ्ते में एक बार जरूर करे।

दूध और एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल और दूध को मिक्‍स कर लें और अच्‍छी तरह से लगाएं। 1 घंटे लगा रहने दें फिर शैंपू से वॉश कर लें। इसे बालों में लगाने से बाल स्‍मूथ और सिल्‍की हो जाएंगे और दोमुंहे बालों की समस्‍या कम होगी।

स्टोरी अच्छी लगे तो इसे शेयर जरूर करे !