Tamil Nadu Honeymoon Places: तमिलनाडु की ये जगहें हनीमून के लिए है बेस्ट !

ट्रेवलTamil Nadu Honeymoon Places: तमिलनाडु की ये जगहें हनीमून के लिए है...

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Tamil Nadu Honeymoon Places – तमिलनाडु एक ऐसा राज्य है जहां एक से एक बेहतरीन और खूबसूरत जगहें आपको देखने को मिल जाएगी। ये जगहे हनीमून के लिए बेस्ट है, आपको कही और जाने की जरूरत नहीं है। चलिए जानते है तमिलनाडु की कुछ ऐसी ही रोमांटिक जगहों के बारे में।

कोडाइकनाल (Kodaikanal)

कोडाइकनाल (Kodaikanal) प्रसिद्ध हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में भी जाना जाता है। लोग इसे हिल स्टेशन की राजकुमारी के नाम से भी जानते हैं। आप पार्टनर के साथ कोडाइकनाल झील, कोकर्स वॉक, ब्रायंट पार्क जैसे सिल्वर कास्केड वॉटरफॉल जगहों पर जा सकते है। साथ ही, पहाड़ों के बीच में मौजूद होटल्स या गेस्ट हाउस में आप ठहर सकते है।

कुन्नूर (Coonoor)

निलगिरी पहाड़ियों और यहां मौजूद कैथरीन वॉटरफॉल के मनोरम दृश्य के बीच हनीमून बेस्ट रहेगा, ये स्थान चुनिंदा हनीमून डेस्टिनेशन में से एक है। ये समुद्र तल से लगभग 1 हजार से अधिक मीटर की ऊंचाई पर है। यहां सिम्स पार्क, हिडन वैली, कट्टी वैली व्यू पॉइंट और डॉल्फिन नोज जैसी बेहतरीन जगहों पर भी जा सकते हैं।

ऊटी (Ooty)

प्रेमियों के लिए यह सबसे अच्छी जगहों में से एक है, इसे ‘पहाड़ियों की रानी’ भी कहा जाता है। यहां चलने वाली टॉय ट्रेन कपल्स के लिए मनोरम दृश्यों का आनंद देती है। यहां आप एडवेंचर एक्टिविटीज भी कर सकते हैं और कॉटेज या होटल्स में ठहर सकते है।

येलागिरी हिल्स (Yelagiri hills)

येलागिरी हिल्स हनीमून मनाने के लिए खूबसूरत डेस्टिनेशन है, यहां शांति रहती है इसलिए कपल्स भी सबसे अधिक पहुंचते रहते हैं। ये जगह हनीमून में चार चांद लगाने का काम कर सकते हैं।

इन जगहों के अलावा, कोटागिरी हिल स्टेशन, कोल्ली हिल्स, चेन्नई, यरकौड और कन्याकुमारी जैसी रोमांटिक जगहे भी यहां है। (Image/Pixabay)

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related