यूपी के स्कूल-कॉलेज अब 23 जनवरी तक रहेंगे बंद

उत्तर प्रदेशयूपी के स्कूल-कॉलेज अब 23 जनवरी तक रहेंगे बंद

Date:


यूपी के स्कूल-कॉलेज अब 23 जनवरी तक रहेंगे बंद

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सभी स्‍कूल-कॉलेज अब 23 जनवरी 2022 तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। उत्‍तर प्रदेश सरकार ने यह फैसला कोविड-19 के बढ़ते मामलों व ठंड को देखते हुए लिया है। इस बात की जानकारी अपर मुख्‍य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने दी है। इससे पहले कक्षा 10वीं तक सभी स्‍कूल-कॉलेज को 14 जनवरी तक के लिए बंद किया गया था।

Read also: बढ़ते कोविड-19 मामलों से निपटने के लिए और कदम उठाएगा अमेरिका

ACS सूचना नवनीत सहगल ने रविवार को ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि उत्‍तर प्रदेश में सभी स्‍कूल-कॉलेज 23 जनवरी, 2022 तक के लिए बंद रहेंगे। बता दें कि प्रदेश सरकार ने 11वीं और 12वीं के छात्रों के लिए स्‍कूल बंद नहीं किए हैं, बल्कि इनकी कक्षाएं जारी रहेंगी। वहीं, कक्षा 10वीं तक के छात्रों के लिए दोबारा ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की जाएंगी।

Read also: यूपी सरकार ने कोविड को लेकर नए दिशानिर्देश जारी किए

प्रदेश में लागू है नाइट कोरोना कर्फ्यू

यूपी सरकार ने भी रात के कर्फ्यू के समय को बढ़ाने का फैसला किया है, जिससे यह सुनिश्‍च‍ित किया जा सके कि आवश्यक सेवाओं को छोड़कर लोग अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें। प्रदेश में रात के कर्फ्यू का नया समय रात के 11 बजे से सुबह 5 बजे के बजाय अब रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कर दिया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...