सावधानः मेरठ में तेजी से बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण

मेरठ रीजनसावधानः मेरठ में तेजी से बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण

Date:


सावधानः मेरठ में तेजी से बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण

शुक्रवार को 21 नये कोरोना संक्रमित मिले

मेरठ। उत्तर प्रदेश का जिला मेरठ एक बार फिर कोरोना संक्रमण की चपेट में आता जा रहा है। कोरोना की दूसरी लहर का भयावह रूप देख चुके मेरठ में बढ़ता संक्रमण लोगों को भयभीत कर रहा है। गुरुवार को जहां मेरठ में 15 नये कोरोना संक्रमित मिले थे वहीं शुक्रवार को 21 नये कोरोना मरीज मिले हैं। कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या ने स्वास्थ विभाग को भी परेशानी में डाल दिया है।

Read Also : कोराना की दूसरी लहर में कितने भारतीयों की मौत हुई थी?

गौरतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर ने मेरठ पर अपना कहर बरपाया था। देखते ही देखते कोरोना मरीजों की संख्या इतनी अधिक हो गयी कि अस्पतालों में बेड भी कम पड़ गये। ऑक्सीजन, दवाओं के लिये लोग भटकते रहे। ऐसे में पिछले छह दिनों में कोरोना मरीजों की संख्या में अत्याधिक वृद्धि शहरवासियों को चिंता में डाल रही है।

शुक्रवार को स्वास्थ विभाग की ओर से जारी कोरोना रिपोर्ट के अनुसार आज 21 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। मेरठ में सक्रिय केसों की संख्या अब 66 हो गयी है। राहत इस बात की है कि इनमें से मात्र 5 मरीजों को ही अस्पताल में भर्ती कराने की नौबत आयी है। 61 कोरोना संक्रमित फिलहाल होम आईसोलेशन में हैं। मेरठ में कोरोना के किसी भी मरीज की मौत न होना भी स्वास्थ विभाग को राहत दे रहा है।

Read Also : Omicron Meerut : मेरठ में ओमिक्राॅन (Omicron)ने दी दस्तक, महिला में संक्रमण की पुष्टि

न चेहरे पर मास्क, न सामाजिक दूरी
केरोना कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लोग अभी गंभीरता से लेने को तैयार नहीं है। महानगर के प्रमुख बाजारों में लोग बिना मास्क पहने घुमते नजर आ रहे हैं। भीड़ से भरे बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग की तो बात करना भी बेमानी है। ऐसे में कोरोना को खुद न्यौता दे रहे लोग और लोगों के लिये भी परेशानी का कारण बन जायेंगे। अभी पुलिस ने सख्ती दिखानी शुरू नहीं की है मगर हालात देखते हुए लगता है कि सख्ती के बिना काम भी चलने वाला नहीं है। और लोगों का जीवन सुरक्षित करने के लिये ऐसा करना जरूरी भी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे देखें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...