बढ़ रहे तापमान पर ब्रेक लगाएगी बारिश, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मेरठ रीजनबढ़ रहे तापमान पर ब्रेक लगाएगी बारिश, इन जिलों में बारिश का...

Date:


बढ़ रहे तापमान पर ब्रेक लगाएगी बारिश, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मेरठ। Weather Update| इन दिनों तापमान काफी तेजी से बढ़ रहा है। इस बढ़ते तापमान के बीच अब हवा की रफ्तार भी तेज हो गई है। जिसके बाद मौसम में अब परिवर्तन होने लगा है। वहीं पश्चिमी उप्र और ​राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर के जिलों में मौसम साफ होने के साथ ही दिन में तेज धूप से लोगों को ठंड से राहत मिली है। लेकिन मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। इससे देश के कई प्रांतों में आने वाले कुछ दिनों में बारिश की उम्मीद मौसम विभाग ने जताई है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में आगामी 22,23 फरवरी को बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार कई प्रांतों में अगले कुछ दिनों में बारिश हो सकती है। इस बीच पश्चिम हिमलायी में बर्फबारी की संभावना है।

Read also- तापमान में आया 14 डिग्री का अंतर, ठंड होने लगी बेअसर

आगामी 22 फरवरी को इन जगहों पर हल्की बारिश संभावना व्यक्त की गई है। जिन राज्यों में बारिश होगी उनमें चंडीगढ़-हरियाणा, दिल्ली के अलावा उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्से शामिल है। वहीं इसके अलावा उत्तर प्रदेश में तेज हवाएं चलेगी। हवा की रफ्तार 25-35 किमी प्रति घंटे होगी। आज मेरठ का अधिकतम तापमान 27 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा। फरवरी माह के शुरूआती दिनों में पश्चिमी उप्र और एनसीआर में बारिश हुई। उसके बाद 10 फरवरी के बाद मौसम में तेजी से परिवर्तन हुआ। जिसके बाद तापमान में भी वृद्धि हुई। फरवरी में ही दूसरे सप्ताह में तापमान 28 डिग्री तक पहुंच गया और वायु सूचकांक भी 300 तक पहुंचा। अब तेज हवा चलने से तापमान में कमी आने की संभावना जताइ जा रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...