Gold Rate: मार्च में 4 हजार रुपये तक बढ़ गए सोने के दाम,पीली धातु पर निवेशकों का भरोसा बढ़ा

मेरठ रीजनGold Rate: मार्च में 4 हजार रुपये तक बढ़ गए सोने के...

Date:


Gold Rate: मार्च में 4 हजार रुपये तक बढ़ गए सोने के दाम,पीली धातु पर निवेशकों का भरोसा बढ़ा

मेरठ। इस समय सोने के भाव आसमान पर है। कारण रुस और यूक्रेन य़ुद्व (Ukraine-russia war) के बीच सोने की कीमत तेजी से बढ़ी है। शेयर बाजार (Share market) की अनिश्चिता के बीच सोना इस समय निवेशकों के लिए सबसे अच्छी और भरोसे की वस्तु मानी जा रही है। यहीं कारण है कि निवेशक अधिक से अधिक सोने में अपना रुपया लगा रहे हैंं और मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का प्रभाव कमोडिटी मार्केट पर पड़ रहा है। मेरठ के सर्राफा बाजार में सोने के भाव में बढ़ोत्तरी जारी है।

Read also- Gold Rate: इसलिए बढ़ रहे हैं तेजी से सोने के दाम, कारण जान हो जाएंगे हैरान

मेरठ में पिछले एक सप्ताह में सोने के भाव (Meerut gold rate) की बात करें तो यह 2900 रुपये प्रति दस ग्राम तक बढ़ गया है। शुक्रवार को सोने के दाम में 500 की बढ़ोत्तरी हुई और ये 54500 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए। 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 51,700 रुपये के उच्च दर पर पहुंच गया है। ​मार्च माह में अब तक दो सप्ताह में सोने के भाव की बात करें तो यह अब तक 4 हजार रुपये प्रति दस ग्राम तक बढ़ गए हैं। मार्च में अब तक सोने की सबसे ज़्यादा कीमत 55,510 प्रति दस ग्राम रही है। वहीं मार्च के शुरूआत में यानी एक मार्च को सोने की कीमत 51410 रुपये प्रति दस ग्राम रही थी। मार्च में सोने के सबसे कम दाम 51,410 रुपये एक मार्च को ही रहे। थे। मार्च में 13 मार्च रविवार तक सोने का औसत भाव 53,505 रुपये रहा। जबकिक सबसे अधिक दाम 54,500 रुपये तक पहुंच चुका है। यानी अब तक सोने के दाम में मार्च के शुरूआती दो सप्ताह में ही 4 हजार रुपये तक बढ़ गए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...