Fire in Nayyar Cloth House Meerut – नैयर क्लाथ हाउस में लगी भीषण आग से लाखों का नुकसान

मेरठ रीजनFire in Nayyar Cloth House Meerut - नैयर क्लाथ हाउस में लगी...

Date:

Fire in Nayyar Cloth House Meerut  लालकुर्ती ​थाना क्षेत्र के लालकुर्ती बाजार में नैयर क्लाथ हाउस में रात भीषण आग लग गई। आग से लाखों का कपड़ा और सामान जलकर राख हो गया। नैयर क्लाथ हाउस के मालिक सतनाम सबसे ऊपरी मंजिल में निवास करते हैं और नीचे कपड़े का शोरूम खोला हुआ है। आग मकान के दूसरे फ्लोर पर लगी जहां पर नैयर क्लॉथ हाउस के नाम से कपड़ों का बड़ा शोरूम है। आग की सूचना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और लालकुर्ती थाना पुलिस पहुंची। वहीं बाजार के अन्य व्यापारी भी मौके पर पहुंच गए। देर रात तक आग पर काबू के प्रयास किए जाते रहे। उसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। 

लालकुर्ती के बड़े बाजार में काफी वर्षों पुरानी नैयर साड़ी क्लॉथ हाउस की दुकान है। जिसमें गुरुवार की रात को अचानक भीषण आग लग गई। आग से शोरूम में रखे लाखों रुपये के कपड़ा और फर्नीचर जलकर राख हो गया। 

दमकल की गाड़ी ने रात को मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग के कारण मालिक सतनाम को लाखों रुपयों का नुकसान हुआ। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। सतनाम नैयर ने बताया कि वह गुरुवार की रात शोरूम को बंदकर ऊपर घर चले गए थे। रात में वो खाना खाने के लिए बैठे इसी दौरान उनको हादसे का पता चला। उनके पास फोन आया कि शोरूम से धुआं निकल रहा है। वह मौके पर पहुंचा तो दुकान के अंदर तब तक आग लग चुकी थी। परिवार के सभी लोग आग लगने पर घर से बाहर निकल आए और इसकी जानकारी दमकल विभाग और लालकुर्ती पुलिस को दी। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंची शोरूम का शटर खोलकर दमकल की टीम ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आकर शोरूम में रखे कीमती कपड़े व फर्नीचर जलकर राख हो गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल दुकान में आग के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...