“मायावती की चुप्पी मेरे समझ से है बाहर”- प्रियंका गाँधी वाड्रा

उत्तर प्रदेश“मायावती की चुप्पी मेरे समझ से है बाहर”- प्रियंका गाँधी वाड्रा

Date:


“मायावती की चुप्पी मेरे समझ से है बाहर”- प्रियंका गाँधी वाड्रा

कांग्रेस नेता प्रियंका गाँधी वाड्रा ने कहा कि वे उत्तर प्रदेश में किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन कर सरकार बनाने को तैयार है लेकिन वे बीजेपी और समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कभी नहीं करेंगी। प्रियंका ने कहा कि बीजेपी और समाजवादी पार्टी कि राजनीती एक समान है जिसमे वे केवल अपना लाभ सोचते है। 

Read also- वर्चुअल प्रचार करेंगी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi), जानिए क्या होंगे मुद्दे 

कांग्रेस महासचिव ने यह भी कहा कि कांग्रेस कि राजनीती आम लोगो के लाभ की है लेकिन समाजवादी पार्टी और बीजेपी एक ही तरह की राजनीती को बढ़ावा दे रही है जिसके लिए कांग्रेस के द्वार बंद है।  

प्रियंका ने बीजेपी और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि, ” मैंने भविष्य नहीं देखा है इसलिए हमे कितने सीट मिलेंगी इसका अनुमान लगाना जल्दबाज़ी होगा। उत्तर प्रदेश में 2022 का चुनाव कांग्रेस का आखिरी चुनाव नहीं है।” इसके साथ प्रियंका ने यह भी कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो लगातार 2 साल से आम जनता के मुद्दों को सामने रख रही है जबकि किसी अन्य पार्टी ने यह कदम नहीं उठाया है।  

Read also-प्रियंका गांधी ने अलवर दुष्कर्म पीड़िता के पिता से बात कर न्याय का आश्वास दिया

प्रियंका ने कहा मायावती की चुप्पी है उनके समझ से बाहर

प्रियंका गाँधी वाड्रा ने बीएसपी की मुखिया मायावती का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में असक्रिय होने पर भी कहा कि उन्हें मायावती कि चुप्पी पर हैरानी हो रही है। “चुनाव से छह-सात महीने पहले भी बसपा सक्रिय नहीं थी तो मुझे लगा पार्टी शायद चुनाव के दौरान एक्टिव होगी लेकिन आज हम चुनाव के बीच में है और ऐसे में मायावती की चुप्पी और बसपा की असक्रियता मुझे समझ नहीं आ रही, मुझे समझ नहीं आ रहा की मायावती ने अबतक चुप्पी क्यों साध रखी है। ” उन्होंने साथ ही कहा की हो सकता है सत्ताधारी दल बीजेपी ने उन पर दवाब बना रखा हो।  

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...