मेरठ। जिले में आज सोमवार को एक युवक अपनी पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा और वहां पर पुलिसकर्मियों से बोला,’मुझे गिरफ्तार कर लो,पत्नी की हत्या करके आया हूं’। युवक ने बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या गला दबाकर की है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ कर रही है। थाना पुलिस पत्नी की हत्या के आरोपी पति को लेकर उसके घर पर पहुंची। जहां पर महिला का शव कमरे में पड़ा हुआ था। पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर एसपी सिटी विनीत भटनागर और सीओ सिविल लाइन भी पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Read also: सीबीआई ने निठारी में मिले शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट इलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल की
पुलिस से मिली जानकारी कि अनुसार थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मोहनपुरी का रहने वाला अजीत खिलौने बनाने की फैक्ट्री में कर्मचारी है। आज सुबह युवक अजीत ने पत्नी सीमा की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह खुद ही गिरफ्तारी देने के लिए थाने पहुंच गया। युवक अजीत ने पुलिस से पूछताछ में बताया कि वह अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। उसकी पत्नी भी उस पर बेवजह ही शक करती थी। जिसके कारण आज सुबह दोनों के बीच खूब लड़ाई हुई। इसी कारण उसने पहले पत्नी को पीटा इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
Read also: Meerut News: सोतीगंज पर पुलिस ने कसा शिकंजा, हरकत से बाज नहीं आ रहा शातिर कबाड़ी गल्ला

