Weather Update Today: आज से चलेगी नम हवाएं,सुबह की शुरूआत तेज धूप और उमस के साथ

मेरठ रीजनWeather Update Today: आज से चलेगी नम हवाएं,सुबह की शुरूआत तेज धूप और...

Date:

आज से चलेगी नम हवाएं,सुबह की शुरूआत तेज धूप और उमस के साथ 

मेरठ। मेरठ और पश्चिमी उप्र के जिलों में आज सुबह की शुरूआत तेज धूप और उमस के साथ हुई। आज मंगलवार को सोमवार के बाद गर्मी उमस से लोगों केा परेशान होना पड़ रहा है। हालांकि आज मौसम विभाग ने बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं कृषि विवि के मौसम केंद्र के प्रभारी डा.एन सुभाष ने बताया कि मेरठ में मानसून के आने की संभावित तिथि अब 29 जून है। हालांकि आज से उन्होंने नम हवाओं के चलने की संभावना व्यक्त की है। नम हवाओं के चलने के बाद मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा। वहीं आज दिन से बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। जिले में हालांकि बारिश की संभावना सोमवार से बनी हुई है। लेकिन गर्मी के चलते लोग बेहाल हैं। दिन में उमस भरी तेज गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। मौसम विभाग मुताबिक आगामी तीन दिनों तक रुककर बारिश की संभावना है।

Read also: मानसून के साथ दिल्ली में तेज हवाएं

वहीं दूसरी ओर अभी मानसून के नहीं पहुंचने से इसमें देरी की संभावना भी व्यक्त की गई है। मेरठ में मानसून की संभावित निर्धारित तिथि 29 जून बताई जा रही है। कृषि अनुसंधान संस्थान के प्रधान कृषि मौसम विज्ञानी डा. एन सुभाष ने बताया कि इस समय मानसून की जो रफ्तार है उसके मुताबिक इसमें दो तीन दिन का और विलंब हो सकता है। मेरठ और आसपास के जिलों में बारिश होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

वहीं बारिश नहीं होने और उमस के कारण मेरठ सहित एनसीआर का तापमान बढ़ रहा है और गर्मी के तेवर फिर से तीखे हो रहे हैं। मौसम में इस समय बड़ा परिवर्तन देखने को मिल रहा है। आज मंगलवार को सुबह तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 38 डिग्री तक पहुंच गया था। राजधानी दिल्ली में तापमान 40.4 डिग्री तक पहुंच गया है। एक हफ्ते पहले तक जब बारिश हुई तो मौसम पूरी तरह बदला हुआ था। अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री पर आ गया था। इस समय आद्रता का स्तर 44 तक पहुंच गया  है। मानसून में देरी का कारण शुष्क मौसम भी माना जा रहा है। जिस कारण से मानसून के लिए परिस्थितियां नहीं बन पा रही। 

Read also: Weather Forecast: दक्षिण अरब सागर से चलने वाली हवाएं बदलेगी मौसम का मिजाज, पांच दिन ऐसा रहेगा हाल

मेरठ में मानसून के पहुंचने की तिथि 29 जून बताई जा रही है। जबकि आज 28 जून से नम हवाएं चलेंगी। जिसके बाद मानसून सक्रिय होगा। इस बीच दिन में गर्मी का प्रकोप तेजी से बढ़ेगा। दिन और रात के तापमान में इस समय 19 डिग्री का अंतर है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...