High Alert in UP: उदयपुर घटना के बाद पश्चिमी उप्र में अलर्ट जारी,सोशल मीडिया पर नजर

मेरठ रीजनHigh Alert in UP: उदयपुर घटना के बाद पश्चिमी उप्र में अलर्ट...

Date:

मेरठ। उदयपुर में भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपूर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल करने वाले टेलर की हत्या के बाद पश्चिमी उप्र में अलर्ट जारी किया गया है। सहित पूरे पश्चिमी उप्र में अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी उप्र में मेरठ जोन पर विशेष नजर रखी जा रही है। एडीजी राजीव सभरवाल ने जोन के सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी मेरठ रोहित सिंह सजवान ने सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखने के लिए साइबर ब्रांच को दिशा निर्देश दिए हैं।  

Read also: Political news: बसपा सुप्रीमो मायावती बोलीं नुपूर शर्मा का निलंबन नहीं मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई करें सरकार

उदयपुर में मंगलवार की घटना के बाद से पूरे देश में इस जघन्य हत्याकांड की भर्त्सना हो रही है। घटना के बाद से उप्र में विशेष अलर्ट जारी किया है। मेरठ जोन में घटना के बाद सतर्कता बढ़ा दी है। मेरठ जोन के जिलों में रात से गश्त तेज कर दी है। वहीं थानेदारों और सीओ को सड़कों पर उतरकर गश्त करने के लिए कहा है। मेरठ के अलावा जोन के संवदेनशील स्थानों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। एडीजी राजीव सभरवाल ने जोन के सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा। किसी प्रकार की अफवाह और सोशल मीडिया पर वायरल फोटो या अफवाह को तुरंत रोकने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिएहै।

आईजी मेरठ प्रवीण कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर निगरानी रखने के लिए जिलों के कप्तानों को निर्देश दिए हैं। मेरठ एसएसपी रोहित सिंह सजवान ने देहात के सरधना,किठौर और मवाना कस्बों के थानेदारों को सतर्कता बरतने के लिए कहा है। पुलिस ने अपनी तरह से एक पोस्टर जारी किया है। जिसमें सोशल मीडिया पर किसी तरह की पोस्ट नहीं वायरल करने की अपील की है।  

Read also: Prophet Muhammad controversy : नुपूर शर्मा मामले में आखिर कहां चूकी भाजपा, जो अब कर रही कार्रवाई करती दिखने की कोशिश

बता दें कि उदयपुर में गत मंगलवार को हुई घटना ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। पैगंबर मोहम्मद  को लेकर पिछले दिनों आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली पूर्व भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन में एक पोस्ट की वजह से कट्टरपंथियों ने टेलर कन्हैयालाल का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। कपड़े सिलवाने के बहाने दुकान में घुसे कटटरपंथियों ने पूरी घटना को कैमरे में कैद किया। दो वीडियो जारी कर हत्यारोपियों ने पीएम मोदी को मारने की धमकी दी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related