Gold-Silver Price Today: आज फिर गिरे सोना चांदी के भाव,जाने क्या है सराफा बाजार का मिजाज

मेरठ रीजनGold-Silver Price Today: आज फिर गिरे सोना चांदी के भाव,जाने क्या है...

Date:

मेरठ। आज मेरठ के सराफा बाजार में एक बार फिर से सोना चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। आज मेरठ के सराफा बाजार में सोने के दाम में 100  रुपये प्रति दस ग्राम की मामूली गिरावट आई। जिसके बाद 24 कैरेट सोने का भाव 51,930 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में 490 रुपये की जोरदार गिरावट दर्ज की गई जिसके बाद 99 प्रतिशत शुद्ध चांदी का भाव 60,460 रुपये प्रति किग्रा तक पहुंच गया।

Read also: Gold Silver Price Today: रविवार को स्थिर है सोना चांदी का भाव, सोमवार को बदलाव की उम्मीद

इस समय सोना-चांदी कीमत में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। इससे ग्राहकों के चेहरे पर रौनक है। ये समय सोना और चांदी में निवेश के लिए सबसे अच्छा है। इन दिनों सोना अपने उच्चतम स्तर से करीब 5,300 रुपये तक सस्ता हो चुका है। इस कारण से सोना खरीदारी करने के लिए यह सबसे अच्छा समय है।  इससे पहले बुधवार को सोने के भाव में 180 रुपये प्रति दस ग्राम की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी। जिसके बाद इसके दाम 52,030 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए थे। मेरठ की सराफा मंडी में आजकल काफी चहल पहल देखी जा रही है। 

वहीं अगर एमसीएक्स पर सोने के भाव की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का दाम सपाट है। एमसीएक्स पर सोना दो रुपये गिरकर 50,820 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। सोने की ये कीमत अगस्त वायदा के लिए है। वहीं चांदी की कीमत में भी 213 रुपये प्रति किलो की गिरावट देखी गई है। जिसके बाद यह जुलाई के वायदा बाजार के लिए 59,326 रुपये प्रति किलो पर आ गई है। बाजार में 22 कैरेट सोने में आज 300 रुपये की गिरावट आई और ये 45750 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 

Read also: Live Gold and Silver Rate: सोना और चांदी की कीमत में बंपर गिरावट,आज ये है मेरठ में भाव

 सोने की कीमत अपने घर बैठे चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक सिर्फ मोबाइल नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देकर सोने का भाव चेक कर सकते हैं। इसके लिए जिस नंबर से मैसेज करते हैं। उसी नंबर पर सोने के भाव का भी मैसेज आ जाएगा। इसलिए अगर किसी शहर में सोने की खरीदारी करना चाहते हैं तो पहले वहां के भाव के बारे में जानकारी जरूरी कर लें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...