— मेरठ में आज सोमवार को सराफा बाजार में सोने के दाम में बाजार खुलने के बाद तेजी आई। आज मेरठ सराफा बाजार सोने की कीमत में तेजी के साथ खुला। मेरठ सराफा बाजार खुलते ही 24 कैरेट सोने के भाव आज 1440 रुपये प्रति दस ग्राम तक बढ़कर 53,150 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए। वहीं चांदी की कीमत में आज सोमवार को 600 रुपये की कमी आई और इसके बाद 59,110.00 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गई। सोना चांदी के दामों में आए बदलाव से मेरठ के सराफा बाजार में सुबह से ही तेजी देखी जा रही है।
Read also: Gold Silver Price Today: आज सोना चांदी के कीमत में आई तेजी, ये है मेरठ का सराफा भाव
बात अगर जुलाई में सोने के दाम की करें तो गत तीन जुलाई को 24 कैरेट सोने का दाम 51,710 रुपये प्रति दस ग्राम था। जबकि उससे पहले दो जुलाई को सोना 51,710 ही रहा था। एक जुलाई को महीने के शुरूआती दिन में 24 कैरेट सोने की कीमत 220 रुपये कम हुई थी और यह 51710 रुपये पर पहुंच गया था। यानी एक जुलाई के बाद से 24 कैरेट सोने का भाव बाजार में स्थित था जो कि आज सोमवार केा बदलाव के साथ खुला।
Read also: Silver-Gold Price Today: चांदी 390 रुपये सस्ती सोना हुआ 50 रुपये महंगा, सराफा में आज ये हुआ भाव
वहीं बात चांदी के भाव की करें तो एक जुलाई को महीने के शुरूआती दिन में यह 750 रुपये प्रति किग्रा तक कम होकर 59,710 प्रति किग्रा पर पहुंच गई थी। उसके बाद दो जुलाई को कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ और यह 59,710 रुपये प्रति किग्रा ही रही। ऐसा ही तीन जुलाई को भी रहा। यानी दो दिन सराफा बाजार में चांदी की कीमत में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ। आज चांदी के दाम में 600 रुपये प्रति किग्रा तक कम हुए और यह 59110 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गए।

