Meerut Murder: इस जिले में आए दिन मिल रही महिलाओं की सिर कटी लाश, शिनाख्त तो दूर कुछ दिन बाद पुलिस लगाती है एफआर

मेरठ रीजनMeerut Murder: इस जिले में आए दिन मिल रही महिलाओं की सिर...

Date:

मेरठ। मेरठ जिला लावारिश लाशों का डंपिंग ग्रांउड बना हुआ है। बाहरी थाना क्षेत्रों में आम तौर अक्सर ही महिलाओं की सिरकटी लाशें मिलती रहती हैं। महिलाओं की लाशें कभी-कभी कई टुकड़ों में भी होती है। आज तक जितनी भी ऐसी लाशें मिली हैं किसी की भी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में बोरी में मिली युवती की सिरकटी लाश की पहचान आज तक नहीं हो सकी। पुलिस की टीमों को अभी तक युवती का सिर ही नहीं मिला है तो उसकी पहचान का तो कोई सवाल ही नहीं उठता। मुजफ्फरनगर से एक परिवार महिला की शिनाख्त के लिए आया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। मेरठ से दो परिवार शिनाख्त के लिए पहुंचे। लेकिन तक भी कोई शिनाख्त नहीं हो सकी। अब पुलिस तीनों परिवारों के दावे की पुष्टि के लिए इन परिवारों की महिलाओं का डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी कर रही है। 

बता दें कि थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के लखीपुरा में गत शुक्रवार को कब्रिस्तान के पास युवती का सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैली थी। शव के पास फल रखने वाली प्लास्टिक की खाली कैरेट भी पड़ी थी। अनुमान है कि हत्या के बाद हत्यारोपी शव को चादर में लपेट कैरेट में रख कब्रिस्तान में दबाने ले जा रहे होंगे। किसी के आ जाने के बाद शव को कब्रिस्तान के पास छोड़कर भाग गए होंगे। 

Read also: Shrikant Tyagi Case: भाजयुमो नेता ने मेरठ में श्रीकांत त्यागी को सीसीएसयू के हास्टल में दिलवाई थी पनाह

कोर्ठ पहला मामला नहीं:-

मेरठ में युवतियों के सिर कटे शव मिलने के यह मामला पहला नहीं है। इससे पहले भी इस प्रकार के मामले सामने आते रहे हैं। पुलिस कातिलों को तलाशने में नाकाम साबित हुई। कातिलों ने कभी नाले में लाश फेंकी तो कभी दूसरे स्थान से लाकर मेरठ में फेंक गए। मेरठ के लिसाड़ी गेट, कैंट और ब्रह्मपुरी थाने के ओडियन नाले में युवतियों के सिर कटे शव कई बार मिल चुके हैं। पुलिस मामलों को सुलझाना तो दूर शवों की पहचान तक भी ठीक से नहीं करा सकी। बता दें कि गत 27 अक्टूबर 2020 को थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में बोरे में एक युवती का शव 15 टुकड़ों में मिलने से सनसनी फैली थी। हत्या किसने की ये तो पता नहीं चल सका। लेकिन पुलिस ने इस मामले में ही एफआर लगा दी इसके बाद गत छह जुलाई 2022 को कैंट में बीआई लाइंस के पास युवती का सिर कटा और हाथ कटा शव मिला था। इस मामले में भी शरीर के कई अंग गायब होने के चलते बिसरा सुरक्षित नहीं रखा जा सका। लेकिन डीएनए अभी तक सुरक्षित रखा गया। ऐसे ही थाना किठौर के राधना जंगल में युवती का सिर कटा शव मिला था। अतराड़ा के जंगल में भी युवती की लाश संदूक में बंद मिली थी। इस लाश की भी पहचान नहीं हो सकी थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related