Meerut School Close: बारिश के चलते मेरठ सहित इन जिलों में शनिवार को कक्षा आठ तक स्कूल बंद करने के आदेश

मेरठ रीजनMeerut School Close: बारिश के चलते मेरठ सहित इन जिलों में शनिवार...

Date:

मेरठ। भारी बारिश के चलते मेरठ मंडल और सहारनपुर मंडल के जिलों में कक्षा आठ तक के स्कूलों को 24 सितंबर शनिवार को बंद करने के आदेश जिलाधिकारियों द्वारा जारी किए गए है। इस समय पश्चिमी उप्र के जिलों में जमकर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने शनिवार को बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिलाधिकारी मेरठ दीपक मीणा ने कल 24 सितंबर शनिवार को कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है।  मेरठ के अलावा नोएडा, गाजियाबाद में भी शनिवार को स्कूल बंद रहेंगे। इन जिलों में आज शुक्रवार को भी स्‍कूल बंद रहे। कल शनिवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते मेरठ के स्कूलों में अवकाश की मांग की जा रही थी। मेरठ में 8वीं तक के स्कूलों की छुट्टी रखने के डीएम दीपक मीणा ने आदेश आज शाम को आदेश जारी किए। भारी बरसात के अुनमान के चलते स्कूलों में अवकाश की घोषणा की गई है। मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर समेत यूपी के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। इसके चलते ही यह कदम उठाया गया है। 

शुक्रवार को देर से मुजफ्फरनगर में भी स्कूलों में अवकाश की घोषणा की गई थी। जिसके बाद जिला प्रशासन ने आज देर शाम कल शनिवार को विद्यालय बंद रखने के निर्देश दिए हैं। डीआइओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि भारी वर्षों के चलते जनपद के सभी परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों में शनिवार को अवकाश रहेगा। उन्होंने बताया कि शनिवार को अवकाश घोषित किया है। इसके बाद रविवार को अवकाश रहता ही है। इसके चलते अब सोमवार को विद्यालय अपने तय समय से खुलेंगे। डीएम ने आदेश दिए हैं कि अगर इस दौरान कोई विद्यालय खुला मिला तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 

बुलंदशहर बीएसए बीके शर्मा ने बताया कि जनपद में अत्यधिक बारिश के कारण कक्षा एक से कक्षा 12 तक सभी बोर्ड के विद्यालयों का शनिवार का अवकाश घोषित किया है। बीआरसी पर संचालित सभी प्रशिक्षण व अन्य विभागीय कार्य यथावत जारी रहेंगे।
वहीं शामली में आज शुक्रवार को डीएम जसजीत कौर ने बताया कि भारी वर्षा के कारण कल शनिवार को जिले के कक्षा एक से 12  तक के समस्त बोर्ड के स्कूल.कालेजों में अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि अवकाश आदेश की अवहेलना करने और स्कूलों में कोई अप्रिय घटना होने पर संबंधित संस्था के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सोमवार को पूर्ण सभी स्कूल खुलेंगे।  बागपत में शुक्रवार आज दिनभर वर्षा होती रही। बारिश को देखते हुए डीएम राजकमल यादव ने कक्षा आठ तक के सभी स्‍कूलों में शनिवार का अवकाश घोषित किया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...