उत्‍तराखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 6328, कोरोना के 224 नए मामले आये सामने

उत्तराखंडउत्‍तराखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 6328, कोरोना के 224 नए मामले...

Date:


उत्‍तराखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 6328, कोरोना के 224 नए मामले आये सामने

देहरादून : उत्तराखंड में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। समोवार को 224 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें सबसे अधिक 118 मामले हरिद्वार से हैं। इसके अलावा 48 नैनीताल, 30 ऊधमसिंह नगर, 10 देहरादून, 10 उत्तरकाशी, 3 अलमोड़ा, 1-1 मामले रुद्रप्रयाग और टिहरी गढ़वाल में सामने आए हैं।

वहीं, 109 पूरी तरह से ठीक हो गए हैं, जबकि एम्स में एक मरीज की मौत हो गई। प्रदेश में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 6328 हो गई हैं, जबकि 3675 लोग पूरी तरह से स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान 2549 मामले एक्टिव हैं, जबकि 66 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 38 मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं।  

एम्स में कोरोना संक्रमित युवक की मौत 

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) ऋषिकेस में विभिन्न गंभीर बीमारियों से ग्रसित टिहरी निवासी एक कोरोना ससंक्रमित मरीज की मौत हो गई। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि पौखाल, टिहरी गढ़वाल निवासी 28 वर्षीय युवक को बीती 22 जुलाई को एम्स में भर्ती किया गया था, जो कि टुबोरक्लोसिस मेंइन्जेटिस बीमारी से ग्रसित था।

संस्थान में भर्ती के बाद उसका कोविड सैंपल लिया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। उपचार के दौरान हृदयाघात से इस मरीज की मृत्यु हो गई।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...