देहरादून जिला कारागार पर भी कोरोना का साया,13 और बंदी निकले कोरोना पॉजिटिव

उत्तराखंडदेहरादून जिला कारागार पर भी कोरोना का साया,13 और बंदी निकले कोरोना...

Date:


देहरादून जिला कारागार पर भी कोरोना का साया,13 और बंदी निकले कोरोना पॉजिटिव

देहरादून : देहरादून जिला कारागार में 13 और बंदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और अभी जांच चल रही है। देर शाम तक ये संख्या और भी बढ़ सकती है। जेल में कोरोना पॉजिटिव बंदियों की संख्या 46 पहुंच गई है। 

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को 2495 सैंपल की जांच रिपोर्ट मिली। इनमें 2352 की रिपोर्ट निगेटिव और 143 की पॉजिटिव आई है। सर्वाधिक 51 मामले ऊधमसिंहनगर में सामने आए हैं, जिनमें 40 पूर्व में संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोग हैं।

इसके अलावा दो लोग मुंबई व एक शख्स बरेली से लौटा है। बाकी के आठ लोग फ्लू क्लीनिक में अपनी जांच कराने आए थे। देहरादून में भी कोरोना के 46 नए मामले आए हैं। 

इनमें 21 पूर्व में संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोग हैं। हरिद्वार में 26 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिनमें 10 पूर्व संक्रमितों के संपर्क में आए लोग हैं। वहीं अन्य व्यक्तियों की ट्रेवल हिस्ट्री अभी पता की जा रही है। नैनीताल में पांच नए संक्रमित मिले हैं।

इनमें एक शख्स फ्लू क्लीनिक में जांच कराने पहुंचा था, जबकि एक व्यक्ति पूर्व में संक्रमित मरीज के संपर्क में आया है। तीन की ट्रेवल हिस्ट्री अभी पता नहीं चली है। उत्तरकाशी में छह व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

इनमें भी पांच पूर्व में संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए हैं। अल्मोड़ा और पौड़ी में तीन-तीन रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। इसके अलावा चमोली, रुद्रप्रयाग व टिहरी में कोरोना का एक-एक नया मामला आया है। उधर, रविवार को 71 मरीज डिस्चार्ज भी किए गए। इनमें 43 देहरादून, 12 टिहरी, नौ चंपावत, पांच हरिद्वार और दो उत्तरकाशी से हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...