देहरादून जिला कारागार में मंगलवार को 32 बंदी कोरोना संक्रमित मिले

उत्तराखंडदेहरादून जिला कारागार में मंगलवार को 32 बंदी कोरोना संक्रमित...

Date:


देहरादून  जिला कारागार में मंगलवार को 32 बंदी  कोरोना संक्रमित मिले

देहरादून : जिला कारागार में मंगलवार को 32 और बंदी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन्हें मिलाकर जेल में कोरोना पॉजिटिव बंदियों की संख्या 97 तक पहुंच गई है। इन सबके बीच राहत की बात यह है कि संक्रमित पाए गए सभी बंदी बैरक संख्या तीन-चार के एनक्लोजर एरिया में स्थित आठ बैरकों में मिले हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि संक्रमण जेल की अन्य बैरकों में नहीं फैला है। एडीजी जेल पीवीके प्रसाद का कहना है कि सभी बंदियों का अनिवार्य रूप से कोरोना टेस्ट कराया जाएगा, ताकि संक्रमितों की पहचान हो सके।

जेल में कोरोना संक्रमित बंदियों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को सात बंदी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद यहां बंदियों का कोरोना टेस्ट शुरू हुआ तो चिंता बढ़ाने वाली तस्वीर सामने आने लगी। जेल प्रशासन की ओर से बताया गया है कि बैरक संख्या तीन-चार के एनक्लोजर एरिया में आठ बैरकें हैं, जहां करीब तीन सौ बंदी रखे गए हैं।

अब तक कोरोना पॉजिटिव पाए गए सभी 97 बंदी इन्हीं आठ बैरकों में मिले हैं। ऐसे में यह माना जा सकता है कि कोरोना संक्रमण एनक्लोजर एरिया के बाहर की बैरकों तक नहीं पहुंचा है। अगर ऐसा है तो संक्रमण की चेन रोकने में मदद मिल सकती है। वहीं, मंगलवार को राहत की एक और बात सामने आई, वह यह कि एनक्लोजर एरिया की बैरकों में ड्यूटी करने वाले करीब 55 कर्मचारियों की अलग से कोरोना जांच कराई गई, जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related