उत्तराखंड में भयावह हुआ कोरोना, दूसरे दिन भी एक हजार से अधिक मामले मिले

उत्तराखंडउत्तराखंड में भयावह हुआ कोरोना, दूसरे दिन भी एक हजार से अधिक...

Date:


उत्तराखंड में भयावह हुआ कोरोना, दूसरे दिन भी एक हजार से अधिक मामले मिले

  • देहरादून में 275, उधमसिंह नगर में 248 नये केस मिले
  • प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 28226 हुई, 377 की मौत

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना का प्रकोप अब भयावह स्तर पर पहुंच गया है। आज भी प्रदेश में कोरोना के 1 हजार से अधिक मामले सामने आने के बाद सरकार की चिंताएं बढ़ गयी हैं। देहरादून में सबसे अधिक 275 नये मामले सामने आये हैं। देहरादून जनपद के पांच इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

राज्य कोरोना कन्ट्रोल रूम कोविड – 19 के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 1015 नये कोरोना पाॅजीटिव मरीज सामने आये हैं। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 28226 हो गयी है। देहरादून में हालात सबसे गंभीर हैं जहां 275 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं।

वहीं उधमसिंह नगर में नये कोरोना संक्रमितों की संख्या 248 रही। हरिद्वार में 157 और नैनीताल में 118 नये मामले आये हैं। अब उत्तराखंड में कुल कोरोना संक्रमित मरीज 28226 हो गयी है। जिनमें से अब तक 377 की मौत हो गयी और 18783 मरीज स्वस्थ हो गये हैं। अब प्रदेश में सक्रिय कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 8955 है। राज्य में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 66.55 प्रतिशत है।

देहरादून के जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के चिन्हित होने के बाद आज पांच नये इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इन क्षेत्रों में आगामी आदेश तक पूर्ण लाॅकडाउन रहेगा। डोईवाला के वार्ड नं 12 के अन्तर्गत राजीव नगर क्षेत्री मोहल्ला खत्ता रोड, लोवर नेहरू ग्राम देवाशीष एन्कलेव कालोनी, प्रताप रोड़ भारूवाला ग्रांट, 19/2 , लेन नं 2 तेगबहादुर रोड़ तथा जी-20 रेसकोर्स को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...