नये साल के पहले दिन भी हावी रहा कोरोना का खौफ

उत्तराखंडनये साल के पहले दिन भी हावी रहा कोरोना का खौफ

Date:


नये साल के पहले दिन भी हावी रहा कोरोना का खौफ

  • 361 नये कोरोना संक्रमित मिले, 6 मरीजों की मौत
  • देहरादून में सर्वाधिक 124 कोरोना संक्रमित मरीज मिले

देहरादून। नये साल का जश्न अब समाप्त हो चुका है और उत्तराखंड से पर्यटक धीरे-धीरे कर लौटना शुरू हो गये हैं। अब आने वाले दिनो में पता चलेगा कि राज्य में भारी संख्या में आये पर्यटकों के कारण कोरोना संक्रमण का प्रसार कितना हुआ है। प्रशासन अब कोरोना टेस्ट की संख्या बढ़ाकर स्थिति का आंकलन करेगा। लेकिन नये साल के पहले दिन भी कोरोना के आतंक से मुक्ति नहीं मिली।

आज उत्तराखंड में 361 नये कोरोना संक्रमित मिले और 6 मरीजों की मौत हो गयी। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 91 हजार के पार और संक्रमण से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 1515 हो गयी है। हालांकि संक्रमण से ठीक होने की दर 92 प्रतिशत हो जाने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, देहरादून जिले में सबसे अधिक 124 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं जबकि नैनीताल में 87, हरिद्वार में 32, ऊधमसिंह नगर में 26, पौड़ी में 18, उत्तरकाशी और चंपावत में 17-17, पिथौरागढ़ में 16, अल्मोड़ा में 10, रुद्रप्रयाग में आठ, बागेश्वर में तीन, टिहरी में दो, चमोली जिले में एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला है।

अब तक नये साल के जश्न में आये पर्यटकों को कोरोना संक्रमण से बचाने में लगा प्रशासन अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिये और अधिक प्रयास करेगा। सूत्रों के अनुसार प्रशासन आने वाले दिनों में कोरोना के टेस्ट की संख्या बढाकर संक्रमण के प्रसार का आंकलन करेगा। वहीं अब कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन और अधिक सख्ती से कराये जाने की संभावना जताई जा रही है ताकि कोरोना के प्रसार पर रोक लगायी जा सके।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...