120 नये कोरोना संक्रमित मिले, 6 मरीजों की मौत

उत्तराखंड120 नये कोरोना संक्रमित मिले, 6 मरीजों की मौत

Date:


120 नये कोरोना संक्रमित मिले, 6 मरीजों की मौत

राजधानी देहरादून में काफी समय बाद 50 से कम रहे कोरोना संक्रमित
राज्य में रिकवरी रेट लगभग 95 प्रतिशत और संक्रमण दर 4.76 प्रतिशत हुई

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण में कमी आती जा रही है। सोमवार का दिन भी राहत लेकर आया और राज्य में 120 नये कोरोना संक्रमित मिले। कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी होने से स्वास्थ्य विभाग ने भी राहत की सांस ली है। वहीं राज्य के चार जिलों में कोरोना का एक भी नया मरीज नहीं मिला है। वहीं राजधानी देहरादून में काफी समय के बाद पचास से कम नये कोरोना मरीज मिले हैं। उम्मीद लगायी जा रही है कि प्रदेश में जल्द ही संक्रमण पर काबू पा लिया जायेगा।

उत्तराखंड राज्य में सोमवार को 120 नये कोरोना संक्रमित मिलने के बाद राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 94923 हो गई है। वहीं आज 6 कोरोना संक्रमितों की मौत हो जाने के बाद संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या 1617 हो गयी है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देहरादून में 36, नैनीताल में 38, हरिद्वार में 23, यूएस नगर में 10, अल्मोड़ा में 4, उत्तरकाशी जिले में 4, चमोली में 3, पिथौरागढ़ में 1 और रुद्रप्रयाग में 1 व्यक्ति में कोरोना का संक्रमण मिला है। वहीं सोमवार को 330 मरीेजों को विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया है और राज्य में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 89882 हो गई है। राज्य में एक्टिव केस 2136 हैं। राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर लगभग 95 प्रतिशत और संक्रमण दर 4.76 हो गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...