उत्तराखण्ड: ऋषिगंगा के मुहाने पर झील बनने से परेशानी बढ़ी, अब तक 36 शव बरामद

उत्तराखंडउत्तराखण्ड: ऋषिगंगा के मुहाने पर झील बनने से परेशानी बढ़ी, अब तक...

Date:


उत्तराखण्ड: ऋषिगंगा के मुहाने पर झील बनने से परेशानी बढ़ी, अब तक 36 शव बरामद

नई दिल्ली: हिमखंड के फटने से आयी तबाही के बाद उत्तराखंड के चमोली ज़िले के तपोवन में आज छठे दिन भी बचाव अभियान जारी है। वहीं ऋषिगंगा के मुहाने पर झील बनने से एक बार फिर क्षेत्र में बाढ़ के हालात पैदा हो सकते हैं। ऋषि गंगा में आई बाढ़ के बाद से तपोवन की सुरंग में मलबे के बीच 35 लोग और एनपीटीसी के तीन वाहन भी फंसे हुए हैं।

शवों की तलाश जारी
एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस के जवान लगातार बचाव अभियान में जुटे हुए हैं। एनडीआरएफ कमांडेंट पीके तिवारी ने बताया है कि टीम लगातार शवों की तलाश कर रही है। नदी के किनारे शवों की तलाश के लिए एक टीम भी तैनात की गई है। बचाव अभियान में शामिल सभी एजेंसियां चौबीस घंटे काम कर रही हैं।

अब तक 36 शव बरामद
चमोली की जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया ने बताया कि अब तक 36 शव बरामद हुए हैं और 2 व्यक्ति जीवित मिले हैं। राज्य सरकार के अनुसार अब तक 36 शव बरामद किए जा चुके हैं और 204 लोग लापता हैं।

रैणी गांव के ऊपर जमा हो रहा है पानी
डीआईजी एसडीआरएफ रिद्धिम अग्रवाल ने कहा कि संभावना है कि तपोवन क्षेत्र के पास रैणी गांव के ऊपर पानी जमा हो रहा है। कई हवाई सर्वे किए गए हैं। आज आठ सदस्यीय एसडीआरएफ टीम को स्थिति का आकलन करने के लिए भेजा गया है। आकलन के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...