कुंभ मेलाः मुस्लिमों ने फूलों से किया साधु-संतों का भव्य स्वागत

उत्तराखंडकुंभ मेलाः मुस्लिमों ने फूलों से किया साधु-संतों का भव्य स्वागत

Date:


कुंभ मेलाः मुस्लिमों ने फूलों से किया साधु-संतों का भव्य स्वागत

प्रेम और सौहार्द देखकर साधु-संतों ने भी दिया भरपूर आशीर्वाद

हरिद्वार। दीवाली में अली, रमजान में राम, फिर काहे का हिंदू, काहे का मुसलमान। किसी शख्स का कहा यह शेर देश की गंगा-जमुनी तहजीब को पूरी तरह से बयां करता है। और ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है उत्तराखंड के हरिद्वार में जहां हाथों में फूलों की टोकरी लिये मुस्लिम समाज के लोग बेसब्री से साधु-संतों का उस मार्ग से गुजरने का इंतजार करते हैं।

वहीं सौहार्द के रस से सराबोर फूलों की बरसात के बीच से होकर गुजरते साधु-संत भी मुस्लिमों को आशीर्वाद प्रदान करते हैं। सांप्रदायिक सौहार्द का यह दृश्य देखकर देश में प्रेम-सौहार्द सदैव कायम रहने की कल्पना साकार रूप लेती दिखती है।

हिंदूओं की आस्था का प्रतीक कुंभ मेला इस साल उत्तराखंड के जिला हरिद्वार में आयोजित हो रहा है। कुंभ मेले में आस्था की डुबकी लगाने की मंशा लेकर देश के कोने-कोने से साधु-संत हरिद्वार पहुंच रहे हैं। गुरुवार और शुक्रवार को ज्वालापुर क्षेत्र से जूना, अग्नि और आह्वान अखाड़ों की पेशवाई निकली तो उसे देखने के लिये लोग सड़कों से लेकर घरों की छत तक पर खड़े हो गये। पेशवाई कई मुस्लिम बहुुल क्षेत्रों सेे होकर गुजरी तो वहां साधु-संतों का फूलों की वर्षा से स्वागत हुआ और साधु-संतों को फूलों की मालाएं भी पहनाई गयीं।

फूलों की टोकरी हाथों में लिये मुस्लिम समाज के लोगों ने साधु-संतों पर फूलो की वर्षा की तो उनका प्रेम और सौहार्द देखकर साधु-संतों ने भी उन्हें भरपूर आशीर्वाद दिया। वहीं रास्ते में पानी के स्टाॅल भी लगाये गये थे जिन पर खड़े मुस्लिम युवक बड़े आदर और प्रेम से पानी पिला रहे थे। मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा अखाड़ा की पेशवाई के स्वागत किये जाने पर लोगों ने जमकर सराहना की।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...