कुंभ आने वाले श्रद्धालुओं पर नहीं होगी कोई रोक

उत्तराखंडकुंभ आने वाले श्रद्धालुओं पर नहीं होगी कोई रोक

Date:


कुंभ आने वाले श्रद्धालुओं पर नहीं होगी कोई रोक

सीएम बदलते ही बदल गया कुंभ मेले को लेकर नजरिया
यात्रियों के लिये अतिरिक्त बसों की भी होगी व्यवस्था

देहरादून। पूर्व त्रिवेंद सरकार के निर्णयों के विपरित उत्तराखंड के नये सीएम तीरथ सिंह रावत ने हरिद्वार में कुंभ स्नान करने के लिये आने वाले श्रद्धालुओं पर लगी रोक को हटाने का ऐलान किया हैं। वहीं त्रिवेंद सरकार में जहां दूसरे राज्यों से विशेष बसें और रेलवे से मुख्य स्नान पर विशेष ट्रेन न चलाये जाने का अनुरोध किया गया था वहीं तीरथ सरकार ने श्रद्धालुओं के लिये अतिरिक्त बसें चलाने की घोषणा की है।

वहीं अधिकारियों को कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को आरटीपीसीआर जांच के नाम पर परेशान न करने के स्पष्ट निर्देश भी दिए हैं। पूर्व सरकार में भूमि आवंटित न होने से नाराज अखाड़ों व संतों को को मनाने को भी प्रयास किया जा रहा है। कुंभ मेले में आने वाले शंकराचार्यों और अखाड़ों को भूमि उपलब्ध कराने के साथ उन क्षेत्रों में जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं।

उत्तराखंड में सीएम बदलते ही कुंभ मेले को लेकर सरकार का नजरिया बदल गया है। शनिवार शाम को सीएम आवास स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित कुंभ मेला समीक्षा बैठक में सीएम तीरथ सिंह रावत ने कहा कि 12 साल के बाद आयोजित होने वाले कुंभ मेले से देश -विदेश के करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी है। इसलिए कुंभ स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालु को किसी तरह की परेशानी न हो। सीएम ने आने वाली शाही स्नानों में शिवरात्रि पर्व की व्यवस्थाओं से भी बेहतर सुरक्षा व्यवस्था करने और विभागीय सचिवों को व्यक्तिगत रूप से कुंभ कार्यों की समीक्षा के साथ ही स्थलीय निरीक्षण करने के आदेश दिये हैं। सीएम की ओर से अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कोविड का पालन किया जाए, लेकिन लोगों के आने जाने पर रोक न लगाई जाए।

बैठक में मुख्य सचिव ओमप्रकाश, डीजीपी अशोक कुमार, प्रमुख सचिव आनंदवर्द्धन, आरके सुधांशु, सचिव अमित नेगी, सचिव शैलेश बगोली, मेलाधिकारी दीपक रावत, आईजी संजय गुंज्याल नितेश झा, राधिका झा, दिलीप जावलकर, सौजन्या, आयुक्त रविनाथ रमन आदि मौजूद रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related