महाशिवरात्रि जैसी व्यवस्थाएं होंगी आगामी स्नान पर्वों पर

उत्तराखंडमहाशिवरात्रि जैसी व्यवस्थाएं होंगी आगामी स्नान पर्वों पर

Date:


महाशिवरात्रि जैसी व्यवस्थाएं होंगी आगामी स्नान पर्वों पर

सीएम रावत ने कुंभ कार्यों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिये निर्देश
सीएम ने कहा, कुंभ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को न हो कोई भी परेशानी

हरिद्वार। अतिथि देवो भवः हमारी परम्परा रही है और कुंभ मेला में इसी परम्परा का हमें निर्वहन करना हैं। यह कहना है उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का जो शनिवार को कुंभ कार्यों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने कुंभ मेला को लेकर की जा रही व्यवस्थ्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी शाही स्नान पर भी महाशिवरात्रि पर की गयी व्यवस्थाओं के अनुरूप ही कार्य किया जाये। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट आदेश दिये की कुंभ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं कोे किसी भी प्रकार की परेशानी न होने पाये।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शनिवार को मेला नियंत्रण कक्ष के सभागार में कुंभ मेले के कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। अधिकारियोें को निर्देश जारी करते हुए मुख्यमंत्री ने डामकोठी के निर्माण कार्य में और तेजी लाये जाने के साथ ही कुंभ क्षेत्र की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास कुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। सीएम ने कहा कि कुंभ मेले के शाही स्नान पर्वों को सकुशल संपन्न कराना सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी समझें और इसके लिये आपसी समन्वय एवं समयबद्धता के साथ व्यवस्थायें सुनिश्चित करें। सीएम ने अंतिम चरण में चल रहे कार्यों को शीघ्र पूरा कराने और शहर के आंतरिक मार्गाें के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिये।

महाशिवरात्रि जैसी व्यवस्थाएं होंगी आगामी स्नान पर्वों पर

कुंभ कार्यों की समीक्षा बैठक को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि कुंभ मेले के शाही स्नान पर्वों को सकुशल संपन्न कराना सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी समझें और इसके लिये आपसी समन्वय एवं समयबद्धता के साथ व्यवस्थायें सुनिश्चित करें। करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि जो कार्य अंतिम चरण में हैं उन्हें शीघ्र पूर्ण कराया जाए। मुख्यमंत्री ने शहर के आंतरिक मार्गों के निर्माण में और तेजी लाने के निर्देश दिये। मेला नियंत्रण भवन स्थित कमांड एंड कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए सीएम ने कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाये जाने के निर्देश दिये। सीएम ने मेला नियंत्रण भवन में किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने अखाड़े के अन्य संतों से भेंट कर उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वामी यतीश्वरानंद, विधायक सुरेश राठौर, आदेश चैहान, सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगोली, गढ़वाल मंडलायुक्त रविनाथ रमन, डीआईजी नीरू गर्ग, मेलाधिकारी दीपक रावत, जिलाधिकारी सी रविशंकर, आईजी कुंभ संजय गुंज्याल, एसएसपी हरिद्वार सेंथिल अवूदई कृष्ण राज एस, एसएसपी कुम्भ जन्मेजय खंडूडी, अपर मेलाधिकारी डा. ललित नारायण मिश्र समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...