फटी जींस के बाद अब अमरीका की गुलामी, तीरथ सिंह रावत का एक और वीडियो हुआ वायरल

उत्तराखंडफटी जींस के बाद अब अमरीका की गुलामी, तीरथ सिंह रावत का...

Date:


फटी जींस के बाद अब अमरीका की गुलामी, तीरथ सिंह रावत का एक और वीडियो हुआ वायरल

नयी दिल्ली: उत्तराखण्ड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का फटी जींस पर वाला बयान अभी लोगों के दिमाग़ से निकला भी नहीं था कि उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिमें कहते नज़र आ रहे हैं कि भारत 200 वर्षों तक अमरीका का गुलाम था. दरअसल, सीएम रावत एक कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन के जरिए जनता को भारत में कोरोना की स्थिति के बारे में बता रहे थे. इसी दौरान उन्होंने कहा कि भारत कोरोना से निपटने के मामले में अन्य देशों की तुलना में बेहतर कर रहा है। सीएम रावत ने कहा कि अमेरिका जिसने हम लोगों पर 200 साल तक राज किया था वर्तमान में वो संघर्ष कर रहा है.

मांगी थी माफ़ी
इससे पहले हाल ही में सीएम रावत ने फटी जींस को लेकर एक बयान दिया था जिसकी पूरे देश में आलोचना हुई. हालांकि बाद में सीएम रावत ने मांफी भी मांगी थी. उन्होंने कहा था कि अगर किसी को बुरा लग हो तो मैं उनसे क्षमा मांगता हूं.” उन्होंने कहा कि अगर हम बच्चों में संस्कार और अनुशासन पैदा करेंगे तो वे भविष्य में कभी असफल नहीं होंगे.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...