उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार

उत्तराखंडउत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार

Date:


उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार

मंगलवार को 128 नए कोरोना मरीज मिले, दो संक्रमितों की मौत
राजधानी देहरादून में बनाये गये चार कंटेनमेंट जोन

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण एक बार फिर हावी हो रहा है। मार्च माह में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या लोगों में दहशत पैदा कर रही है। आज मंगलवार को मिले 128 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख के पार हो गया है। आज दो संक्रमितों को मौत होने के बाद राज्य में संक्रमण के बाद मरने वालों का आंकड़ा 1713 हो गया है।

मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के देहरादून में 48, यूएसनगर में 22, हरिद्वार में 20, नैनीताल में 12, पौड़ी में 9, उत्तरकाशी जिले में 7, चमोली में 5, अल्मोड़ा में 3, बागेश्वर में 2 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। राहत की बात यह रही कि है। चम्पावत, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और टिहरी जिले में मंगलवार को एक भी नया कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। उत्तराखंड में 15 मार्च को कोरोना संक्रमण का पहला मरीज मिलने के बाद राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 100118 हो गयी है।

कोरोना संक्रमण के बढ़ने के कारण राज्य में अब चार कंटेनमेंट जोन बन गये हैं। देहरादून जिले में बनाए गए इन सभी कंटेनमेंट जोन में एक मसूरी, एक नेहरू काॅलोनी, एक लक्ष्मणचैक जबकि एक गुमानीवाला ऋषिकेश में बनाया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगोें से मास्क एवं सेनेटाइजर का लगातार प्रयोग करने और सामाजिक दूरी बनाने की अपील की है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...