उत्तराखंड में रिकार्ड 3012 नये कोरोना पाॅजिटिव मिले

उत्तराखंडउत्तराखंड में रिकार्ड 3012 नये कोरोना पाॅजिटिव मिले

Date:


उत्तराखंड में रिकार्ड 3012 नये कोरोना पाॅजिटिव मिले

जानलेवा कोरोना ने 27 संक्रमितों की ले ली जान
देहरादून में 999, हरिद्वार में 796 कोरोना मरीज मिले

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण हर दिन रिकार्ड तोड़ रहा है। मंगलवार को राज्य में रिकार्ड 3012 नये कोरोना पाॅजिटिव मिले। वहीं जानलेवा कोरोना ने 27 संक्रमितों की जान ले ली। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राजधानी देहरादून में आज 999 नये कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं कुंभनगरी भी कोरोना के कहर से नहीं बच पायी और 796 नये संक्रमित मिले हैं। कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के साथ राज्य में कंटेनमेंट जोन की आंकड़ा भी 106 हो गया है।

उत्तराखंड में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोरोना रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को देहरादून में 999, हरिद्वार में 796, यूएस नगर में 565, नैनीताल में 258, टिहरी में 137, पौड़ी में 80, अल्मोड़ा में 66, पिथौरागढ़ में 28, चम्पावत में 28, चमोली में 24, बागेश्वर में 13, रुद्रप्रयाग में 12 और उत्तरकाशी जिले में 6 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उत्तराखंड में संक्रमण की दर 3.81 प्रतिशत और रिकवरी रेट 80 प्रतिशत हो गया है। राज्य में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा एक लाख 29 हजार हो गया है। कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 1919 हो गयी है। एक्टिव केसों की संख्या 21014 हो गयी है। वहीं राज्य में कंटेनमेंट जोन की संख्या 106 हो गए है जिसमें से 47 कंटेनमेंट जोन अकेले देहरादून जिले में हैं। इसके अलावा नैनीताल में 35, हरिद्वार में 9, उत्तरकाशी में 5, चम्पावत में 5, पौड़ी में 3, यूएस नगर और चमोली में 1-1 कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।

टीकाकरण में आयी तेजी, 66 हजार को लगी वैक्सीन

उत्तराखंड में मंगलवार को कोरोना टीकाकरण अभियान ने तेजी पकड़ी और 66 हजार से अधिक लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। राज्य में टीके की एक डोज लेने वालों की संख्या 14 लाख के करीब और दोनो डोज लेने वालों की संख्या दो लाख 72 हजार से अधिक हो चुकी हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related