कोरोना ने ली निरंजनी अखाड़े के दो और संतों की जान

उत्तराखंडकोरोना ने ली निरंजनी अखाड़े के दो और संतों की जान

Date:

  • निरंजनी अखाड़े के संत अजय गिरी और सोमनाथ गिरी का निधन
  • अब तक 5 संत गवां चुके हैं कोरोना संक्रमण के कारण जान

हरिद्वार। कोरोना संक्रमण ने निरंजनी अखाड़े के दो और संतों की जान ले ली। संतों की मौत से संत समाज में दहशत का माहौल है। वहीं संतों के संपर्क में आने वाले श्रद्धालुओं की चिंताएं भी बढ़ गयी हैं।

हरिद्वार में मंगलवार यानी 27 अप्रैल को चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर हरिद्वार महाकुंभ का आखिरी शाही स्नान संपन्न हुआ था। निरंजनी अखाड़े के संत अजय गिरी (55) के कोरोना संक्रमित हो जाने के बाद उनको उपचार के लिये एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था।

मगर संत अजय गिरी की हालत सुधर नहीं पायी और आज शुक्रवार को उनका देहांत हो गया। निरंजनी अखाड़े के ही संत सोमनाथ गिरी भी कोरोना पाॅजिटिव पाये जाने के बाद बाबा बर्फानी अस्पताल में भर्ती कराये गये थे।

लेकिन संक्रमण के तेजी से फैलने के कारण उनके प्राणों को भी बचाया नहीं जा सका और आज उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया गया कि अब तक निरंजनी अखाड़े के 5 संतों की जान कोरोना संक्रमण के चलते जा चुकी है।

गौरतलब है कि महाकुंभ के दौरान ही कोरोना का प्रसार तेज होने और संत समाज के कोरोना संक्रमित होने के मामले सामने आने लगे थे। ऐसे में महाकुंभ के बाद कोरोना का कोप सामने आना शुरू हो गया है और हरिद्वार ही नहीं बल्कि पूरे उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है।

राज्य में कोरोना संक्रमण के तेज होते प्रसार को देखते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने चारधाम यात्रा स्थगित करने की घोषणा कर दी है। सीएम ने साफ तौैर पर कहा था कि कोरोना संक्रमण के मौजूदा हालात में चारधाम यात्रा कराया जाना संभव नहीं है।

उन्होंने ऐलान किया कि इस साल सिर्फ मंदिर के कपाट खुलेंगे और पूजा-अर्चना होगी। गौरतलब है कि पिछले साल भी उत्तराखंड सरकार ने कोरोना संक्रमण के चलते मई माह में ही यात्रा को रोक दिया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related