उत्तराखंड में कोरोना का कोप, मिले रिकार्ड 7783 नये कोरोना संक्रमित

उत्तराखंडउत्तराखंड में कोरोना का कोप, मिले रिकार्ड 7783 नये कोरोना संक्रमित

Date:


उत्तराखंड में कोरोना का कोप, मिले रिकार्ड 7783 नये कोरोना संक्रमित

बुधवार को कोरोना संक्रमण से 127 मरीजों की मौत
राज्य में बीते पांच दिनों मंे मिले 31 हजार नये मरीज

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना का कोप बढ़ता जा रहा है। बुधवार को राज्य में रिकार्ड 7783 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं आज कोरोना संक्रमण ने 127 मरीजों की जिंदगी छीन ली। हालात इतने भयावह हो चुके हैं कि पिछले पांच दिनों मंे राज्य में 31313 नये कोरोना मरीज मिल चुके हैं। इन पांच दिनों में 518 लोगों ने कोरोना के कारण जान गंवा दी है। कोरोना का प्रसार रोकने का हर प्रयास नाकाम साबित हो रहा है।

बुधवार को स्वास्थ विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में कोरोना संक्रमण के 7783 नए मरीज मिले और 127 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो गयी। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित देहरादून में सबसे ज्यादा पाॅजिटिव 2771 केस मिले हैं। आज कोरोना से जान गंवाने वाले 127 लोगों में 73 देहरादून के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती थे। यूएसनगर में 1043, नैनीताल में 956, टिहरी में 504 पाॅजिटिव केस पाए गए हैं। राज्य में कोरोना पाॅजिटिविटी रेट बढ़कर 5.41 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

पिछले पांच दिन उत्तराखंड पर सबसे भारी गुजरे और पांच दिन में 31 हजार 313 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन पांच दिन में 518 लोगों ने कोरोना के कारण अपनी जिंदगी गंवा दी। राज्य में कोरोना एक्टिव केस बढ़कर 59 हजार 526 हो गये हैं। राज्य में अब तक मिले दो लाख 11 हजार 834 कोरोना पाॅजिटिव केस में से एक लाख 44 हजार 941 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हो चुके हैं। लेकिन उत्तराखंड में कोरोना की रोकथाम के तमाम प्रयास भी नाकाफी साबित हो रहे हैं। कर्फ्यू लगाये जाने के बावजूद कोरोना की रफ्तार में कमी नहीं आ रही है। संक्रमितों की संख्या से लेकर कोरोना की मौत के आंकड़ों में भी कमी नहीं आ रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...