दुल्हन हुई पाॅजिटिव तो पीपीई किट पहन कर की शादी

उत्तराखंडदुल्हन हुई पाॅजिटिव तो पीपीई किट पहन कर की शादी

Date:


दुल्हन हुई पाॅजिटिव तो पीपीई किट पहन कर की शादी

शादी के दिन दुल्हन की कोरोना रिपोर्ट आई पाॅजिटिव
पीपीई किट पहनकर दूल्हा-दुल्हन ने लिये सात फेरे

अल्मोड़ा। पीपीई किट पहने हवनकुंड के सामने बैठकर मंत्रोच्चारण करते पंडित जी। उनके सामने पीपीई किट पहन कर बैठे विवाह की रस्में पूूरी करते दुल्हा-दुल्हन। दूर से ही विवाह संपन्न होते देखते परिवार जन और विवाह के तुरंत बाद दुल्हन को क्वारंटाइन किया जाना। ऐसा होता देखना तो दूूर किसी ने कल्पना भी नहीं की होेगी की इस तरह से भी कोई विवाह संपन्न हो सकता है। मगर कोरोना काल में जो न हो जाये वही थोड़ा। मजबूरी में ही सही लेकिन लोगों को अपने जीवन के यादगार आयोजनों को भी अनोखेे तरीके से संपन्न करने को मजबूर होना पड़ रहा है।

अल्मोड़ा हवालबाग विकासखंड के लाट गांव में रहने वाली युवती की गुरुवार को शादी होनी थी। घर में विवाह की खुशियां चारों ओर बिखरी थीं तो बीकानेर (राजस्थान) से दुल्हा भी बारात लेकर दुल्हन के घर के लिए रवाना हो चुका था। इसी बीच युवती की कोरोना रिपार्ट आ गयी जिसमें वह पाॅजिटिव बतायी गयी। दरअसल दो दिन पहले युवती की तबियत खराब होने के बाद उसकी कोरोना जांच करायी गयी थी। ऐन शादी के मौके पर दुल्हन के कोरोना पाॅजिटिव पाये जाने पर परिवार सकते में आ गया। ऐसे में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरीश कनवाल ने प्रशासन से संपर्क कर समस्या का समाधान निकालने की कोशिश की।

प्रशासन ने दूल्हा-दुल्हन और विवाह की रस्में कराने वाले पंडित जी को पीपीई किट पहन करर और कोविड प्रोटोकाॅल का पूर्ण निर्वहन करते हुए विवाह संपन्न कराने की इजाजत दी तो परिवार ने राहत की सांस ली। दुल्हा भी हालात को देखते हुए पीपीई किट पहन कर विवाह करने को राजी हो गया। ऐसे में पीपीई किट पहने दुल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और सात फेरे भी लिये। वहीं दुल्हन के माता-पिता और भाई ने भी पीपीई किट पहन कर विवाह की रस्में पूरी कीं। विवाह के बाद दुल्हन को क्वारंटाइन कर दिया गया।

इस अनोखी शादी की चर्चा पूरे जिले में है। लोग कोरोना काल में भी हालात से मुकाबला करने और जीवन को चलायमान रखने के प्रयास की सराहना कर रहे हैं। वहीं प्रशासन की भी तारीफ हो रही है कि उन्होंने लोगों को कोरोना के खौफ में भी विवाह जैसा महत्वपूर्ण आयोजन संपन्न कराने में न केवल सहयोग किया बल्कि एक नयी राह भी दिखाई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...