उत्तराखंड में पहले दिन 14,216 को लगा कोरोना का टीका

उत्तराखंडउत्तराखंड में पहले दिन 14,216 को लगा कोरोना का टीका

Date:


उत्तराखंड में पहले दिन 14,216 को लगा कोरोना का टीका

सोमवार से 18 से 44 वर्ष के लोगों का टीकाकरण अभियान शुरू

देहरादून। सोमवार को उत्तराखंड में 18- 44 वर्ष की आयुवर्ग का टीकाकरण शुरू हो गया। टीकाकरण अभियान के पहले दिन राज्य के 75 केंद्रों पर 14,216 व्यक्तियों को टीका लगाया गया। दून के हरिद्वार बायपास स्थित राधा स्वामी सत्संग न्यास में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पहला ऐसा राज्य है जहां सबसे पहले 18-44 वर्ष के व्यक्तियों के मुफ्त टीकाकरण की घोषणा की गई, जिसके लिए राज्य सरकार 400 करोड़ रुपये का खर्च वहन करेगी।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेश की जनता से कोरोना का टीका लगवाने के बाद भी कोविड प्रोटोकाॅल का पूरा पालन करने की अपील की है। सीएम ने अधिकारियोें से कहा कि सभी टीकाकरण केंद्रों पर बुजुर्गों व दिव्यांगों के लिए अलग से व्यवस्था की जाये ताकि वह सुविधाजनक तरीके से टीका लगवा सकें। टीकाकरण अभियान के शुभारंभ के अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डाॅ धन सिंह रावत, विधायक राजपुर खजान दास, विधायक धर्मपुर विनोद चमोली, मुख्यमंत्री के प्रमुख सलाहकार आरबीएस रावत आदि मौजूद रहे।

हल्द्वानी में बन रहा 500 बेड का अस्पताल

हल्द्वानी। सोमवार को हल्द्वानी में युवाओं के टीकाकरण का शुभारंभ करने के बाद सीएम तीरथा सिंह रावत ने राजकीय मेडिकल काॅलेज परिसर में डीआरडीओ की ओर से बनाए जा रहे 500 बेड के फेब्रिकेटेड अस्पताल का निरीक्षण किया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए सीएम तीरथ सिंह रावत ने बताया कि 500 बेड के कोविड अस्पताल में 100 आॅक्सीजन बेड और 125 आईसीयू बेड होंगे। अस्पताल चालू होने से पूरे कुमाऊं के मरीजों को राहत मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को निमार्ण कार्य जल्द काम पूरा कर अस्पताल शुरू करने के निर्देश दिए। डीआरडीओ अधिकारियों ने सीएम को बताया कि 18 मई से अस्पताल शुरू किये जाने का प्रयास किया जा रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related