उत्तराखंड में मिले 4492 नए संक्रमित, 110 की मौत

उत्तराखंडउत्तराखंड में मिले 4492 नए संक्रमित, 110 की मौत

Date:


उत्तराखंड में मिले 4492 नए संक्रमित, 110 की मौत

संक्रमण के साथ मौतों की संख्या में भी आई कमी

देहरादून। कोरोना के कोप से पीड़ित उत्तराखंड को कुछ दिनों से थोड़ी राहत मिल रही है। कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आने के साथ संक्रमण से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी घट रहा है। आज प्रदेश में 4492 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं 110 कोरोना मरीजों की मौत हो गयी। बुधवार को भी कोरोना से स्वस्थ होने वालो की संख्या नये मरीजांे से अधिक रही और 7333 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोरोना बुलेटिन के अनुसार बुधवार को मिले 4492 नए कोरोना संक्रमितों में देहरादून में 874, नैनीताल में 621, हरिद्वार में 548, चमोली में 363, पौड़ी में 356, ऊधमसिंह नगर में 341, रुद्रप्रयाग में 318, अल्मोड़ा में 292, चंपावत में 243, उत्तरकाशी में 199, टिहरी में 169, बागेश्वर में 83, पिथौरागढ़ में 85 नए कोरोना मरीज मिले है। प्रदेश में 110 कोविड संक्रमित मरीजों की मौत हो जाने के बाद कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 5325 हो गयी है। मिले 4492 नए कोरोना संक्रमितों के मुकाबले 7333 मरीजों के स्वस्थ हो जाने से भी राहत मिली है। राज्य में कोरोना एक्टिव केस 73172 हो गये हैं।

नहीं होगी कमी, 90 मीट्रिक टन ऑक्सीजन रिजर्व
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों को ऑक्सीजन की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। प्रदेश सरकार ने 90 मीट्रिक टन ऑक्सीजन रिजर्व में रख ली है। इसके अलावा गुरुवार को केंद्र से 80 मीट्रिक टन ऑक्सीजन मिलने के बाद रिजर्व कोटा और बढ़ जायेगा।

परिवहन सचिव एवं ऑक्सीजन आपूर्ति के नोडल अफसर रंजीत सिन्हा ने बताया कि प्रदेश में ऑक्सीजन आपूर्ति की जानकारी जुटाकर रणनीति बनाई गयी है। तीन बड़े प्लांटों के जरिये 96 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति केंद्र सरकार की तरफ से आवंटन हुआ है। छह छोटी यूनिटों में लगभग 70 मीट्रिक टन उत्पादन हो रहा है। इनसे 7700 जम्बो ऑक्सीजन सिलिंडर भरे जा सकते हैं। प्रदेशवासियों को ऑक्सीजन की कमी नहीं होने दी जायेगी। वर्तमान में रिजर्व स्टाॅक काफी है जो जरूरत पड़ने पर उपयोग में लाया जायेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...