पढ़ाई के नाम पर धर्मांतरण का आरोप,पुलिस ने किया इंकार

उत्तर प्रदेशपढ़ाई के नाम पर धर्मांतरण का आरोप,पुलिस ने किया इंकार

Date:


पढ़ाई के नाम पर धर्मांतरण का आरोप,पुलिस ने किया इंकार

नोएडा। जिले के फेस तीन कोतवाली क्षेत्र में स्थित मामूरा के निवासी एक युवक पर श्री परशुराम ब्राह्मण एकता महासभा लोगों ने पढ़ाई के नाम पर बच्चों के धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया है। सुबह युवक के घर के बाहर जमा होकर कार्यकर्ताओं ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घर में मौजूद लोगों से पूछताछ की तो प्राथमिक जांच में धर्मांतरण जैसी कोई बात सामने नहीं आई। हालांकि, आरोपी के खातों से लेकर अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। एडीसीपी इलामारन ने बताया कि परशुराम ब्राह्मण एकता महासभा के राष्ट्रीय सचिव अमरेंद्र तिवारी ने सुबह 10 बजे पुलिस को सूचना दी कि कोतवाली क्षेत्र स्थित ममूरा गांव के प्राथमिक विद्यालय के बगल स्थित नंबर-5 के एक घर में धर्मांतरण किया जा रहा है। यहां बाहरी लोगों का आना-जाना लगा रहता है। घर से प्रार्थना की आवाज आती है। रविवार को भी घर में संदिग्ध गतिविधि को देखकर कई कार्यकर्ता पहुंच गए। इसके बाद कोतवाली फेज थ्री पुलिस पहुंची और घर में मौजूद औरंगाबाद बिहार निवासी महेंद्र समेत 12 से अधिक महिलाएं, पुरुष व बच्चों से पूछताछ की। आरएसएस व भाजपा के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि महेंद्र धर्मांतरण करा रहा है।

Read also: महिला की हत्या मामले में दो आरोपितो को उम्रकैद, पांच को 10-10 साल की सजा

एडीसीपी इलामारन जी ने बताया कि प्राथमिक जांच में धर्मांतरण जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। घर में मिले सभी लोगों ने एक ही धर्म को मानने की बात कही है और सभी के कागजात भी उससे संबंधित हैं। सिर्फ ईसाई धर्म से संबंधित प्रार्थना करना सामने आया है। हिरासत में लिए गए लोगों ने खुद को हिंदू धर्म का ही बताया है। महेंद्र के बैंक खातों की जांच कर देखा जा रहा है कि कहीं उसे कोई फंडिंग तो नहीं कर रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...