शहीद मेजर की पत्नी बनेंगी लेफ्टिनेंट, पति को देंगी श्रद्धांजलि

उत्तराखंडशहीद मेजर की पत्नी बनेंगी लेफ्टिनेंट, पति को देंगी श्रद्धांजलि

Date:


शहीद मेजर की पत्नी बनेंगी लेफ्टिनेंट, पति को देंगी श्रद्धांजलि

29 मई को भारतीय सेना ज्वाॅइन करेंगी निकिता
पुलवामा हमले में शहीद हुए थे मेजर विभूति ढौंडियाल

देहरादून। पुलवामा हमले में शहीद हुए उत्तराखंड के मेजर विभूति ढौंडियाल की पत्नी निकिता 29 मई को लेफ्टिनेंट बनने जा रही हैं। अपने शहीद पति विभूति ढौंडियाल के तिरंगे में लिपटे शव को सैल्यूट कर अंतिम विदाई देने वाली निकिता ने मल्टीनेशनल कंपनी की जाॅब छोड़कर सेना ज्वाॅइन करने की ठानी थी। अब लेफ्टिनेंट बनकर निकिता शहीद पति को अपनी ओर से श्रद्धाजंलि अर्पित करने जा रही हैं।

17 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में देहरादून के निवासी मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल शहीद हो गये थे। शहीद मेजर का शव देहरादून आया तो अंतिम श्रद्धाजंलि देने के लिये लोग उमड़ पड़े थे। शादी के नौ महीने बाद ही पति वियोग का दुख सहन करने वाली निकिता ने शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल के तिरंगे में लिपटे शव को सैल्यूट कर अंतिम विदाई दी थी। अपने पति के देश सेवा के सपने को जारी रखने का संकल्प मन में लिये निकिता ने मल्टीनेशनल कंपनी की जाॅब छोड़कर सेना में जाने का फैसला किया। राह मुश्किल थी मगर हौंसले कहीं बड़े थे। पिछले साल इलाहाबाद में वीमन एंट्री स्कीम का एग्जाम पास करने के बाद निकिता चेन्नई स्थित आॅफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी में ट्रेनिंग ले रही थीं। 29 मई को ओटीए के पासिंग आउट परेड़ में बतौर लेफ्टिनेंट वह आधिकारिक रूप से सेना में शामिल हो जाएंगी।

अपने हौंसले और शहीद पति के अधूरे काम को पूरा करने की प्रबल इच्छाशक्ति की बदौलत आज निकिता इस मुकाम पर पहुंच कर मिसाल बन गयीं हैं। शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल को प्यार से विभू कहने वाली निकिता ने सेना में जाने के बारे मे कहा था कि विभु की राह पर चलना, उनके अधूरे काम को पूरा करना मेरा काम है और मैं सेना में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि देना चाहती हूं। लेफ्टिनेंट बनकर अपने विभू को सच्ची श्रद्धाजंलि देने वाली निकिता पर पूरे देश को गर्व है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...