उत्तराखंड में 81 मरीजों की मौत, 2146 नए संक्रमित मिले

उत्तराखंडउत्तराखंड में 81 मरीजों की मौत, 2146 नए संक्रमित मिले

Date:


उत्तराखंड में  81 मरीजों की मौत, 2146 नए संक्रमित मिले

कोरोना संक्रमण दर में आई कमी, नहीं घट रही मौत की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की दर में कमी आने के बावजूद संक्रमण से हो रही मौतों की संख्या घटने का नाम नहीं ले रही। गुरुवार को कोरोना ने 81 संक्रमितों की जान ले ली। वहीं राज्य में 2146 नये कोरोना मरीज मिले हैं। हालांकि कई दिनों से नये कोरोना मरीजों के मुकाबले संक्रमण सेे स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक होने के कारण रिकवरी रेट 82 प्रतिशत हो गया है।
गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोरोना रिपोर्ट के अनुसार देहरादून में 330, नैनीताल में 261, पिथौरागढ़ में 252, हरिद्वार में 219, ऊधमसिंह नगर में 205, पौड़ी में 181, अल्मोड़ा में 178, चमोली में 153, उत्तरकाशी में 103, रुद्रप्रयाग में 98, बागेश्वर में 74, टिहरी में 51, चंपावत जिले में 41 संक्रमित मिले हैं।

आज 81 मरीजों की मौत होने के बाद राज्य में कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 6201 हो गयी है। वहीं कुल संक्रमितों की संख्या 323483 हो गयी है। वहीं संक्रमण दर भी घट कर 8.14 प्रतिशत हो गई है।

प्रदेश का पहला 90 बेड का चिल्ड्रन कोविड क्यूबिक वार्ड तैयार
कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए ऋषिकेश स्थित राइफल मैन जसवंत सिंह रावत अस्थाई अस्पताल में प्रदेश का पहला 90 बेड का चिल्ड्रन कोविड क्यूबिक वार्ड बनाया गया है। इस अस्पताल में ब्लैक फंगस (म्यूकोरमाइकोसिस) के मरीजों के लिए भी 90 बेड आरक्षित रखे गए हैं। अस्पताल में कोविड गाइडलाइन और विदेश के बड़े संस्थानों की चिकित्सा विधि के आधार पर मरीजों का उच्चस्तरीय इलाज किया जाएगा। परिजनों को रोजाना मरीजों की जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी। अस्पताल की पहली प्राथमिकता कोविड संक्रमित को भर्ती कर उसका तत्काल इलाज शुरू करने की होगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...