पीएम केयर्स फंड से मिले पोर्टेबल वेंटिलेटर हो गये खराब

उत्तराखंडपीएम केयर्स फंड से मिले पोर्टेबल वेंटिलेटर हो गये खराब

Date:


पीएम केयर्स फंड से मिले पोर्टेबल वेंटिलेटर हो गये खराब

सुशीला तिवारी अस्पताल में चंद दिन ही चले पोर्टेबल वेंटिलेटर

हल्द्वानी। कोरोना संक्रमितों को वेंटिलेटर की आवश्यकता को देखते हुए पीएम केयर फंड से अस्पतालों को पोर्टेबल वेंटिलेटर उपलब्ध कराये गये थे। मगर जल्दबाजी में दिये गये पोर्टेबल वेंटिलेटर काम नहीं आ रहे हैं। कारण यह कि आने के चंद दिनों बाद ही पोर्टेबल वेंटिलेटर की सांस खुद थम गयी और उन्होंने काम करना बंद कर दिया। अब अस्पताल उन्हें ठीक कराने के लिये कंपनी के इंजीनियर आने का इंतजार कर रहे हैं।

पीएम केयर फंड से मिले पोर्टेबल वेंटिलेटर के खराब होने का सिलसिला जारी है। राजकीय मेडिकल काॅलेज के अधीन संचालित सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) को भी पिछले वर्ष सितंबर में पीएम केयर फंड से पहले 45 और बाद में 17 पोर्टेबल वेंटिलेटर उपलब्ध कराये गये थे। मगर चंद दिन काम करने के बाद यह वेंटिलेटर खराब हो गये। मेडिकल काॅलेज प्रबंधन ने अपने प्रयासों से एक कंपनी के 28 वेंटिलेटरों को ठीक कराया है। अब भी दूसरी कंपनी के 17 वेंटिलेटरों को ठीक कराने के लिये टेक्नीशियन और इंजीनियर का इंतजार किया जा रहा है। बागेश्वर जिले को भी पीएम केयर फंड से मिले दो वेंटिलेटर अब तक इंस्टाॅल होकर सही तरह से काम नहीं कर पा रहे हैं।

इस संबंध में राजकीय मेडिकल काॅलेज प्राचार्य डाॅ. सीपी भैसोड़ा का कहना है कि पीएम केयर फंड से आए पोर्टेबल वेंटिलेटरों में कुछ तकनीकी दिक्कत आ रही थी। लगभग 27-28 वेंटिलेटर ठीक करा दिए गए हैं और शेष जल्द ही ठीक करा दिए जाएंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related