देवस्थानम बोर्डः सीएम बोले वापस होगा, मंत्री बोले यथावत रहेगा

उत्तराखंडदेवस्थानम बोर्डः सीएम बोले वापस होगा, मंत्री बोले यथावत रहेगा

Date:


देवस्थानम बोर्डः सीएम बोले वापस होगा, मंत्री बोले यथावत रहेगा

धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज बोले, सीएम को नहीं थी पूरी जानकारी
चारो धामों के तीर्थ पुरोहितों में उत्तराखंड भाजपा के खिलाफ नाराजगी

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा में सीएम और मंत्री अलग-अलग दावे करते नजर आ रहे हैं। देवस्थानम बोर्ड को लेकर जहां सीएम तीरथ सिंह रावत ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इसे वापस लेने की बात कही थी। वहीं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज का कहना है देवस्थानम बोर्ड यथावत रहेगा। सतपाल महाराज का यह भी कहना है कि शुरूआत में सीएम रावत को देवस्थानम बोर्ड के बारे में पूरी जानकारी नहीं थी। अब सच क्या है यह तो भाजपा नेतृत्व ही जाने मगर चुनावी वर्ष में प्रदेश के सीएम और मंत्री के विपरित बयानों से जाहिर है कि संगठन में संवादहीनता की स्थिति है।

गौरतलब है कि उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र रावत ने बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमनोत्री, गंगोत्री समेत 51 मंदिरों को सरकारी नियंत्रण में लेने वाले देवस्थानम बोर्ड की घोषणा की थी। इसके बाद सीएम की कुर्सी संभालने वाले तीरथ सिंह रावत ने बोर्ड के अधीन मंदिरों को हटाने की बात कही थी। लेकिन सीमए के दावे के विपरित धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज का कहना है कि बद्रीनाथ और केदारनाथ जैसे धाम पहले टैम्पल बोर्ड कमेटी में थे, अब देवस्थानम का हिस्सा हैं, इसमें नया क्या है। सतपाल महाराज का कहना है हैं कि मुख्यमंत्री रावज को शुरुआत के देवस्थानम बोर्ड को लेकर पूरी जानकारी नहीं थी। सीएम रावत समझते थे कि चारोधामों के अलावा भी अन्य मंदिर इसमें शामिल हैं। जबकि ये मंदिर बद्रीनाथ-केदारनाथ परिसर के ही मंदिर हैं। ये बात सीएम को स्पष्ट कर दी गई है।

देवस्थानम बोर्ड को लेकर सीएम और मंत्री के विपरित बयान पर कांग्रेस ने निशाना साधा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का कहना है कि सरकार में तालमेल नहीं है। मुख्यमंत्री कुछ बोलते हैं और उनके मंत्री कुछ और बोलते हैं। वहीं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज के देवस्थानम बोर्ड को बनाए रखने के बयान से गढ़वाल के तीर्थ पुरोहितों का आक्रोश सामने आने लगा है। इस मामले को लेकर जन आंदोलन छेड़ने की चेतवानी भी दी गयी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...