आनंद गिरि के आश्रम पर गिरी एचआरडीए की गाज

उत्तराखंडआनंद गिरि के आश्रम पर गिरी एचआरडीए की गाज

Date:


आनंद गिरि के आश्रम पर गिरी एचआरडीए की गाज

  • अवैध निर्माण पर एचआरडीए ने सील कर दिया आनंद गिरि का आश्रम

हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मृत्यु के बाद उनके शिष्य आनंद गिरी के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। एक और जहां उन्हें महंत जी की मृत्यु के मामले में गिरफ्तार किया गया है वही अब हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण ने उनके आश्रम को सील कर दिया है। इससे पहले भी आनंद गिरि के आश्रम को अवैध निर्माण के चलते सील किया गया था। मगर एचआरडीए के आश्रम की ओर से मुंह मोड़ते ही आनंद गिरि ने आश्रम में निर्माण कार्य शुरू करा दिया था।

Read also: मंहत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध हालात में मौत, सुसाइड नोट में आरोप पर आनंद गिरि गिरफ्तार

श्यामपुर कांगड़ी में गंगा के किनारे संत आनंद गिरी का भव्य आश्रम बन रहा है। आश्रम में हो रहे अवैध निर्माण पर कार्रवाई करते हुए एचआरडीए ने 13 मई को आश्रम सील कर दिया था। मगर आनंद गिरि ने सील तोड़ कर आश्रम में रहना और निर्माण कार्य कराना शुरू कर दिया था। अब महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में आनंद गिरि के गिरफ्तार होते ही एचआरडीए हरकत में आ गया। बुधवार को जिलाधिकारी और विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष विनय शंकर पांडे के निर्देश पर एचआरडीए की टीम ने आश्रम पहुंचकर अवैध निर्माण कार्य रुकवा कर आश्रम को सील कर दिया। आश्रम की सील तोड़ने के मामले में आनंद गिरि को कारण बताओ नोटिस भी दिया गया है। जिला अधिकारी का कहना है कि इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read also: आनंद गिरी, आद्या तिवारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...