देहरादून। राजधानी देहरादून पिछले 24 घंटे के भीतर दो हादसे हो चुके हैं। जिसमें एक छात्रा की मौात हो गई। वहीं दूसरे हादसे में एक स्कूटर सवार की मौत हुई। आए दिन हो रहे सड़क हादसों से गुस्साएं लोगों ने डंपर को आग के हवाले कर दिया। हादसा सहसपुर में हुआ। जहां पर एक तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटर सवार को दर्दनाक तरीके से टक्कर मारकर घायल कर दिया। हादसे के बाद लापरवाह तरीके से भाग रहा डंफर चालक ने घायल को कुचल दिया। जिससे घायल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगोंं ने डंपर में आग लगा दी। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और लोगों को समझाकर वहां से हटाया। घअना शिमला बाईपास (Shimla Bypass) के पास की है। जहां पर अनियंत्रित डंपर ने एक स्कूटर सवार को दर्दनाक तरीके से कुचल दिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
Read also: दिल्ली से देहरादून का सफर मात्र ढाई घंटे में होगा पूरा
पुलिस के अनुसार शरपुर गांव का रहने वाला गुडडू अपने स्कूटर से कहीं जा रहा था। इसी दौरान शिमला बाईपास (Shimla Bypass) से तेज गति से आ रहे डंफर ने उसको टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक गुड्डू नीचे सड़क पर गिर गया। जिसके बाद डंफर उसे रौंदता हुआ आगे निकल गया। हादसे के बाद चालक डफर को छोड़कर वहां से भाग गया। मृतक युवक के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर डंफर को आग लगा दी और सड़क् जाम कर दिया। हादसे में युवक की मौत जानकारी होने पर एसपी देहात कमलेश उपाध्याय और थाना प्रभारी सहसपुर विनोद राणा सहित कई अन्य थानों का फोर्स पहुंच गया। लोग सड़क पर प्रदर्शन कर रहे थे। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीणों को सम्झाकर जाम खुलवाया।

